फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी की मौत की खबर सुनते ही बेसुध हुए बोनी कपूर, अब ऐसी हो गई हालत

Tue, 27 Feb 2018 06:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Feb 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
Boney Kapoor broke down after the Sridevi death, Adnan Siddiqui reveals
महज 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह चुकी श्रीदेवी की मौत की खबर से हर कोई सदमे में हैं। किसी को यकीं नहीं हो रहा कि बीते हफ्ते परिवार के साथ शादी में इतनी खुश नजर आने वालीं श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रहीं। कार्डियक अटैक के चलते मौत के बाद शनिवार रात बाथरूम में बेसुध मिलीं श्रीदेवी को दुबई से भारत लाने की प्रकिया तेज हो चली है।
Boney Kapoor broke down after the Sridevi death, Adnan Siddiqui reveals
श्रीदेवी की मौत की खबर सुनते ही जहां उनकी दोनों बेटी जाह्नवी और खुशी का रो-रोकर बुरा हाल है तो वही पति बोनी कपूर भी सदमे में हैं। फिल्म 'मॉम' में श्रीदेवी के पति का किरदार निभाने वाले पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दिकी ने बोनी कपूर की ताजा हालत के बारे में अहम खुलासा किया है।
Boney Kapoor broke down after the Sridevi death, Adnan Siddiqui reveals
BONY KAPOOR
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए अदनान कहते हैं कि, 'फिलहाल वो दुबई में हैं। बीती रात बोनी साब (बोनी कपूर) से मुलाकात की। वो बच्चों की तरह रो रहे थे। बोनी साब पूरी तरह टूट चुके हैं। बार-बार श्रीदेवी को याद करते हैं। 4 दिनों पहले मैं भी मोहित की शादी में दुबई में ही था। वे बेहद हसीन लग रही थीं। कौन विश्वास कर सकता है कि आज वो हमारे बीच नहीं हैं। बोनी साब बार-बार बेसुध हो रहे हैं। उनकी हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Boney Kapoor broke down after the Sridevi death, Adnan Siddiqui reveals
आगे बात करते हुए अदनान ने कहा कि इन हालातों में बोनी साब से पुलिस की लंबी पूछताछ दिल दुखाती है। मगर कानूनी प्रकियाएं होती ही जटिल है। मैं अंतिम संस्कार में भारत भी आना चाहता हूं, लेकिन दोनों देशों के बीच दुर्भाग्यपूर्ण हालात इजाजत नहीं देते। सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि पाकिस्तान, अमेरिका, यूएई में भी उनके चाहने वालों के बीच गमगीन माहौल है।
विज्ञापन
Boney Kapoor broke down after the Sridevi death, Adnan Siddiqui reveals
बता दें कि शनिवार रात दुबई के होटल में श्रीदेवी बेसुध हालत में मिली थीं। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस और डॉक्टरों को होटल बुलाया गया। हालांकि प्राथमिक जांच के बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद अब तमाम मेडिकल जांच और पोस्टमार्टम से गुजरने के बाद श्रीदेवी के शव को मुंबई लाने की प्रक्रिया अंतिम पड़ाव पर है। अनुमान के मुताबित रात 10 बजे तक एक्ट्रेस का शव भारत पहुंचने की उम्मीद है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed