{"_id":"5aa21c7d4f1c1ba1758b46e8","slug":"boney-kapoor-cry-before-immerses-sridevi-ashes-at-ganga-in-haridwar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने से पहले ऐसी हुई बोनी की हालत, भाई को टूटता देख अनिल कपूर ने संभाला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने से पहले ऐसी हुई बोनी की हालत, भाई को टूटता देख अनिल कपूर ने संभाला
Fri, 09 Mar 2018 11:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बोनी कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर ने उनकी अस्थियों का विसर्जन हरिद्वार में किया। गुरुवार को बोनी अपने भाई अनिल कपूर के साथ हरिद्वार पहुंचे थे। यहां पंडितों के साथ 3 घंटे तक मंत्रोच्चार के बाद अस्थियां विसर्जन की गईं।
2 of 5
बोनी कपूर
बोनी के साथ उनके दोस्त अमर सिंह और मनीष मल्होत्रा भी थे। बोनी श्रीदेवी से बेहद प्यार करते थे। विसर्जन से पहले हुई पूजा के दौरान बोनी फूट-फूटकर रोते नजर आए। अनिल और मनीष मल्होत्रा ने उन्हें संभालने की कोशिश की।
3 of 5
बोनी कपूर
कपूर फैमिली ने यह सारा कर्मकांड हरिद्वार के विआईपी घाट पर किया। सारा इंतजाम अमर सिंह ने राज्य सरकार की मदद से किया था। पुरोहितों ने बताया कि बोनी ने अपनी पहली पत्नी मोना कपूर और पिता की अस्थियों का विसर्जन भी यहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बोनी कपूर
इससे पहले बोनी अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी के साथ रामेश्वरम गए थे। वहां भी श्रीदेवी की अस्थियों का विसर्जन किया गया था। बता दें कि 54 साल की श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में हो गया था।
विज्ञापन
5 of 5
बोनी कपूर
28 फरवरी को मुंबई में श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया था। इस मुश्किल वक्त में बोनी कपूर की पहली पत्नी के बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर भी परिवार के साथ हैं। निधन के 12 दिन बाद जाह्नवी कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।