फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Boney Kapoor: श्रीदेवी की बायोपिक का इंतजार कर रहे फैंस को तगड़ा झटका, बोनी कपूर के बयान ने किया निराश

Thu, 30 Nov 2023 12:17 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 30 Nov 2023 12:17 PM IST
सार

बोनी कपूर ने श्रीदेवी की बायोपिक का इंतजार कर रहे फैंस का दिल तोड़ दिया है। फिल्म निर्माता ने इसे न बनाने के पीछे का बड़ा कारण बताया है। 
 

विज्ञापन
Boney Kapoor has clearly refused to make Sridevi biopic calling it personal and extremely private moments
बोनी कपूर-श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा की हसीन अदाकारा श्रीदेवी ने लगभग 50 वर्ष कैमरे के सामने बिताए थे। श्रीदेवी के जीवन में सिनेमा ने अहम भूमिका निभाई थी। एक बाल कलाकार के रूप में इंडस्ट्री में कदम रखने वालीं श्रीदेवी ने भारत की पहली महिला सुपरस्टार बनने तक के सफर को बखूबी जीया। हालांकि, वर्ष 2018 में श्रीदेवी ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अभिनेत्री के निधन के बाद से ही उनके जीवन पर फिल्म बनने के तमाम कयास लगाए जा चुके हैं। हालांकि, अब इन खबरों पर खुद उनके पति और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने चुप्पी तोड़ी है, और इसके पीछे का सच बताया है। 

Boney Kapoor has clearly refused to make Sridevi biopic calling it personal and extremely private moments
बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे समय में जब बॉलीवुड बायोपिक्स पर मंथन कर रहा है, बोनी ने खुलासा किया कि उन्हें अपनी दिवंगत पत्नी पर बायोपिक बनाने के लिए कई प्रस्ताव मिले हैं। लेकिन निर्माता इस विचार के खिलाफ हैं। बोनी कपूर ने कहा, 'मैं, श्री पर कभी बायोपिक नहीं बनाऊंगा। मुझे उनकी जिंदगी की कहानी पर फिल्म बनाने का ऑफर मिला है, लेकिन मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा। यह बहुत व्यक्तिगत है। लोग दूसरों के इंटरव्यू ले रहे हैं, जो उन्हें जानते थे, और उनके जीवन पर किताबें लिख रहे हैं। मैं ऐसा करना भी नहीं चाहता।'

Boney Kapoor has clearly refused to make Sridevi biopic calling it personal and extremely private moments
बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बोनी कपूर और श्रीदेवी की प्रेम कहानी उतार-चढ़ाव भरी रही लेकिन फिर भी भाग्य ने साथ छोड़ दिया। बोनी कपूर, जो अभिनेत्री को एक तमिल फिल्म में देखने के बाद से ही आश्चर्यचकित थे, आखिरकार उनसे तब मिले जब उन्होंने 'मिस्टर इंडिया' (1987) के लिए उन्हें साइन किया। बाद में प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने 1996 में शादी कर ली और जान्हवी और खुशी के माता-पिता बन गए। 

Kriti Sanon: राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना हर चीज का जवाब, आलिया से ईर्ष्या वाले सवाल पर कृति सेनन की प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Boney Kapoor has clearly refused to make Sridevi biopic calling it personal and extremely private moments
श्रीदेवी, बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बोनी कपूर ने अपनी और दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर दर्शाने को लेकर कहा, 'मुझे इसके बारे में दुनिया के सामने बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। हमारी प्रेम कहानी हमेशा मेरे साथ रहेगी, श्री की तरह मेरे दिल के करीब। कैसे दो लोगों को प्यार हुआ और कैसे शादी हुई, ये बेहद निजी पल हैं, जिन्हें कोई दर्शकों के साथ साझा नहीं कर सकता।'

Animal Vs Sam Bahadur: रणबीर कपूर ने तोड़ा ‘जेलर’ का एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड, विक्की की साख का कड़ा इम्तिहान

विज्ञापन
Boney Kapoor has clearly refused to make Sridevi biopic calling it personal and extremely private moments
श्रीदेवी-बोनी कपूर - फोटो : social media

जानकारी हो कि अभिनेत्री श्रीदेवी की दुबई के एक होटल में 24 फरवरी, 2018 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस पर दुबई के अधिकारियों ने साफ किया था कि उनकी मौत बाथटब में डूबने के हादसे से हुई। साथ ही कुछ वक्त पहले बोनी कपूर ने श्रीदेवी के निधन पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि अस्पताल में डॉक्टरों ने केवल उनके डूबने पर ध्यान दिया, जबकि उनकी मौत के पीछे एक बड़ा कारण उनका नमक से परहेज और डाइटिंग भी था। 

Sandeep Reddy Vanga: शाहरुख खान के जबरा फैन हैं संदीप रेड्डी वांगा, भविष्य में सहयोग को लेकर जताई यह आशंका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed