{"_id":"60193a2e24c1cf20110fdc59","slug":"boney-kapoor-left-her-first-wife-mona-shourie-and-their-children-for-sridevi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी के लिए मोना को छोड़कर चले गए थे बोनी कपूर, इंटरव्यू में बयां किया था सौतन के आने का दर्द","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी के लिए मोना को छोड़कर चले गए थे बोनी कपूर, इंटरव्यू में बयां किया था सौतन के आने का दर्द
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 Feb 2021 03:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मोना कपूर, श्रीदेवी, बोनी कपूर
- फोटो : Instagram
Link Copied
बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता बोनी कपूर ने दो शादियां की थी लेकिन अफसोस कि उनकी दोनों पत्नियां अब इस दुनिया में नहीं हैं। बोनी कपूर ने पहली शादी मोना शौरी से की थी और दूसरी शादी दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी से रचाई थी। बोनी-श्रीदेवी की लव स्टोरी के बारे में सभी को पता है लेकिन क्या आपको ये पता है कि बोनी कपूर ने श्रीदेवी के लिए अपनी पहली पत्नी मोना शौरी को छोड़ दिया था। 3 फरवरी को मोना शौरी की बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर हम आपको मोना शौरी और बोनी कपूर के रिश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
मोना कपूर, बोनी कपूर बच्चों के साथ
- फोटो : Social Media
बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी को कम ही लोग जानते हैं और जो जानते हैं उन्हें लगता है कि वो सिर्फ हाउस वाइफ थीं। असल में मोना एक सफल बिजनेस वुमन और प्रोड्यूसर थीं। साल 1983 में बोनी कपूर ने मोना से शादी की थी। शादी के दो साल बाद 1985 में अर्जुन कपूर का जन्म हुआ और उसके बाद 1987 में अंशुला का जन्म हुआ था। फिल्मों के जरिए बोनी की मुलाकात श्रीदेवी से हुई थी और दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। पहली शादी के कुछ सालों बाद ही बोनी श्रीदेवी के प्रति आकर्षित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मोना कपूर बच्चों के साथ
- फोटो : social media
बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी करने का मन बना लिया था और अपनी पहली पत्नी से सारे रिश्ते तोड़ दिए थे। ऐसे में मोना ने अकेले ही बेटे अर्जुन और अंशुला की परवरिश की। खास बात ये थी कि मोना ने बुरे वक्त में भी अपने ससुराल वालों का साथ नहीं छोड़ा था। साल 2007 में मोना शौरी ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘बोनी के साथ मेरी अरेंज मैरिज हुई थी। बोनी मुझसे 10 साल बड़े थे। जब मैंने उनसे शादी की, तब मेरी उम्र 19 साल थी। हमारी शादी 13 साल पुरानी थी। जब मुझे पता चला कि मेरे पति किसी और से प्यार करते हैं तो ये सुनकर धक्का लगा। मोना अपने पति को किसी और का होता हुआ देखकर टूट गईं थीं।’
4 of 5
मां मोना और बहन अंशुला के साथ अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
मोना ने आगे कहा था कि,'बोनी को मेरी नहीं बल्कि किसी और की जरूरत थी। दूसरा मौका देने के लिए रिश्ते में कुछ भी नहीं बचा था क्योंकि श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो चुकी थीं। उनका रिश्ता कायम हो चुका था। मेरा इससे बाहर निकलना ही बेहतर था। उन्होंने इस रिश्ते के दर्द को चुपचाप बर्दाश्त कर लिया। दोनों की शादी का मेरे बच्चों पर भी बुरा असर पड़ा। मेरा बेटा अर्जुन और बेटी अंशुला तब स्कूल में थे। स्कूल में मेरे बच्चों को बुरे-बुरे तानों का सामना करना पड़ा लेकिन वे मजबूत बने और छोटी उम्र में ही दोनों ने स्थिति को समझा।'
विज्ञापन
5 of 5
मोना कपूर, श्रीदेवी
- फोटो : Twitter
मोना अर्जुन और अंशुला के साथ अलग रहने लगी थीं और बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी कर ली थी। बोनी-श्रीदेवी की दो बेटियां हैं, जिनका नाम जान्हवी और खुशी कपूर है। बता दें कि बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर ने 25 मार्च, 2012 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। तो वहीं, श्रीदेवी भी 24 फरवरी, 2018 को दुबई के पांच सितारा होटल में मृत पाई गई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।