{"_id":"5b5817854f1c1ba61f8b50f1","slug":"boney-kapoor-on-sridevi-death-and-jhanvi-kapoor-film-dhadak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी और मोना की मौत से इतने टूट गए थे बोनी कपूर, 5 महीने बाद अर्जुन के बारे में दिया बड़ा बयान ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी और मोना की मौत से इतने टूट गए थे बोनी कपूर, 5 महीने बाद अर्जुन के बारे में दिया बड़ा बयान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
Sridevi and arjun kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी के निधन को करीब 5 महीने होने वाले हैं। यह समय बोनी कपूर सहित उनकी दोनों बेटियों खुशी और जाह्नवी के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। इस बीच जाह्नवी की डेब्यू फिल्म 'धड़क' के बॉक्स ऑफिस रिस्पांस से पूरे कपूर खानदान में खुशी की लहर है। इस दौरान बोनी कपूर ने हाल ही में एक वेबसाइट को इंटरव्यू दिया और बताया कि श्रीदेवी और मोना कपूर के बाद उनकी जिंदगी में कौन से बड़े बदलाव आए हैं।
jahnvi kapoor boney kapoor
बोनी कपूर ने 'धड़क' रिलीज होने के बाद स्पॉटब्वॉय को इंटरव्यू दिया और जिंदगी से जुड़ी कई बातें शेयर की। बोनी कपूर ने कहा - 'मोना और श्रीदेवी की मौत ने उन्हें हिलाकर रख दिया है। इतना जरूर है कि मुसीबत के इन पलों ने मुझे मजबूत जरूर बना दिया है। अब मैं किसी भी परिस्थिति से लड़ने को तैयार हूं।'
dhadak
जाह्नवी की फिल्म 'धड़क' की बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा - 'धड़क को मिल रहे रिस्पांस से बेहद खुश हूं। मैंने और श्रीदेवी ने दुबई जाने से पहले इस फिल्म के कुछ हिस्से देखे जिससे इतना तो पता चल गया था कि वह आगे भी अच्छा काम करेंगी। मैं जाह्नवी के साथ हमेशा नहीं रहूंगा लेकिन इस बात का सुकून है कि करण जौहर उनका ध्यान रखेंगे। '
विज्ञापन
विज्ञापन
arjun kapoor and boney kapoor
बोनी कपूर ने आगे कहा -'अर्जुन बहुत समझदार हैं और चारों बच्चों एक साथ है। अर्जुन को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास है। श्रीदेवी के निधन के बाद वह सबकुछ छोड़कर सीधे मेरे पास दुबई पहुंच गया था। इस बीच अंशुला ने जाह्नवी और खुशी का ध्यान रखा था। सिर्फ अर्जुन ही नहीं बल्कि मेरे सारे बच्चे अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझते हैं।'
विज्ञापन
arjun kapoor and jhanvi kapoor
आपको बता दें, श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर और अंशुला की नजदीकियां जाह्नवी और खुशी के साथ बढ़ गई है। अक्सर इन चारों को एक साथ देखा गया। यहां तक कि अर्जुन ने जाह्नवी की 'धड़क' रिलीज होने पर सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट भी किया था। 'धड़क' रिलीज होने के कुछ दिन बाद ही जाह्नवी, खुशी और अंशुला मुंबई के रेस्तरां के बाहर भी देखे गए थे।