फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी के श्रद्धांजलि वाले वीडियो पर लगे चोरी के आरोप पर बोनी ने तोड़ी चुप्पी, दिया करारा जवाब

Fri, 03 Aug 2018 09:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
Boney Kapoor react to fan allegation that Sridevi tribute video was plagiarised
Boney Kapoor on Sridevi`s death

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को हाल ही में हुए आईफा अवॉर्ड समारोह में एक वीडियो के जरिए श्रद्धांजलि दी गई थी। इसके बाद एक फैंस ने 30 जुलाई को फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर इस पर बवाल खड़ा करते हुए यह लिखा कि जो वीडियो आईफा में इस्तेमाल किया गया था वह मेरा है और आयोजकों ने इसे प्रसारित करने से पहले मुझसे इजाजत तक नहीं ली। 


 

Boney Kapoor react to fan allegation that Sridevi tribute video was plagiarised
sridevi boney kapoor

दरअसल वीडियो चोरी का आरोप लगाने वाली इस लड़की का नाम सबा आरिफ है और उनके इस आरोप का बोनी कपूर ने अब जाकर पूरे विस्तार से जवाब दिया है। सबा ने लिखा था कि जब मैंने टीवी पर आईफा अवॉर्ड सेरेमनी में श्रीदेवी को दी जाने वाली श्रद्धांजलि का वीडियो देखा और ये वीडियो मेरे थे। मैंने यह वीडियो अपने चैनल Kaleidoscopia पर 25 मार्च 2018 को पब्लिश किया था। 

Boney Kapoor react to fan allegation that Sridevi tribute video was plagiarised
sri devi
सबा ने अपने इस पोस्ट पर श्रीदेवी को दिए गए अपने वीडियो के लिंक को भी पोस्ट किया है। दोनों वीडियो में सिर्फ इतना फर्क है कि सबा के वीडियो का बैकग्राउंड म्यूजिक बदला हुआ है। सबा इस बात से दुखी है कि उनका वीडियो इस्तेमाल किया गया, वो भी बिना उनसे पूछे और क्रेडिट दिए।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Boney Kapoor react to fan allegation that Sridevi tribute video was plagiarised
boney sri devi
बोनी कपूर ने सबा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि वीडियो की लगभग सभी क्लिप्स मेरे या यशराज फिल्म्स के हैं, जो हमें अधिकार देते हैं कि हम इनका जैसा चाहे वैसा इस्तेमाल कर सकते हैं। वीडियो को यशराज के साथ डिस्कशन के बाद आईफा के लिए मैंने मंजूरी दी थी। मैं जानना चाहता हूं कैसे सबा आरिफ इन्हें अपना बता रही हैं। यदि उन्हें वीडियो से कोई दिक्कत है तो आरोप लगाने के बजाय उन्हें मुझसे मिलना चाहिए। 

 
विज्ञापन
Boney Kapoor react to fan allegation that Sridevi tribute video was plagiarised
boney sri devi
बोनी कपूर के जवाब पर सबा ने भी रिएक्शन देते हुए कहा कि बेशक वीडियो आपके अपने हैं, लेकिन मैंने इस वीडियो में अपने दिलो-जान लगाए हैं, इसे इस तरह
बनाने में तीन दिन लगे। उन्होंने क्लिप्स या गाने का सीक्वेंस चेंज नहीं किया। ये सब मैंने मेरे क्लिप इस्तेमाल होने के लिए नहीं कहा था, बल्कि मेरी मेहनत और बिना मेरी
जानकारी के इस्तेमाल के बारे में था। ये अभी भी मेरे वीडियो हैं और मेरी पोस्ट पर ऐसा रिएक्शन देखकर मैं हैरान हूं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed