फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलीज से 8 दिन पहले ही सबके सामने आ गई रानी मुखर्जी की 'हिचकी', सबने किया एंज्वॉय

Sat, 17 Mar 2018 06:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Mar 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
Boney Kapoor Sushmita Sen and Madhuri Dixit spotted Rani Mukerji Hichki film premiere
Hichki film premiere
4 साल बाद रानी मुखर्जी एक बार फिर से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। रानी आखरी बार 'मर्दानी' फिल्म में नजर आई थीं। इस बार वो 'हिचकी' फिल्म के जरिए एक गंभीर विषय को लेकर आई हैं। हाल ही में रानी मुखर्जी ने 'हिचकी' फिल्म का मुंबई में प्रीमियर रखा जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार पहुंचे।
Boney Kapoor Sushmita Sen and Madhuri Dixit spotted Rani Mukerji Hichki film premiere
Hichki
'हिचकी' के प्रीमियर पर सुष्मिता सेन, रेखा, माधुरी दीक्षित, शिल्पा शेट्टी, खुशी कपूर, बोनी कपूर, नील नितिन मुकेश, तुषार कपूर और जितेन्द्र के अलावा कई और एक्टर्स भी नजर आए। वैसे तो किसी भी फिल्म की स्क्रीनिंग रिलीज के एक या दो दिन पहले रखी जाती है ऐसे में इस फिल्म का प्रीमियर एक हफ्ते पहले रखा गया। 
Boney Kapoor Sushmita Sen and Madhuri Dixit spotted Rani Mukerji Hichki film premiere
Sushmita
इस मौके पर शिल्पा और सुष्मिता सेन काले रंग के टॉप में नजर आईं। 'हिचकी' फिल्म से रानी मुखर्जी को काफी उम्मीदें है। रानी मुखर्जी का नाम बॉलीवुड की उन एक्टर्स में शुमार है जो किसी भी तरह के रोल में जान फूंक देती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Boney Kapoor Sushmita Sen and Madhuri Dixit spotted Rani Mukerji Hichki film premiere
Shilpa Shetty
रानी 'हम-तुम' और 'ब्लैक' फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस फिल्ममेफयर अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। फिल्म 'हिचकी' यशराज बैनर तले बन रही है जिसमें रानी मुखर्जी एक ऐसे टीचर का किरदार निभाएंगी जिसे नर्वस सिस्टम डिसऑर्डर है। इस फिल्म का खास उद्देश्य यह है कि कैसे एक शारीरिक कमजोर व्यक्ति अपनी कमजोरी को ताकत बनाकर सफलता की बुलंदियों तक पहुंचता है। यह फिल्म 23 मार्च को रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
Boney Kapoor Sushmita Sen and Madhuri Dixit spotted Rani Mukerji Hichki film premiere
Hichki
इस फिल्म के प्रमोशन का मेकर्स ने नया तरीका निकाला है। रानी मुखर्जी अलग-अलग स्टार्स से मिलकर उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी मुश्किल परिस्थिति के बारे में जानने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती, शाहरुख खान और हाल ही में कटरीना कैफ से मुलाकात भी की।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed