{"_id":"5b5d72bf4f1c1b27618b7727","slug":"boney-kapoor-will-live-in-one-house-with-his-children","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी के निधन के 5 महीने बाद बोनी कपूर का बड़ा फैसला, चारों बच्चों के साथ करेंगे ऐसा काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी के निधन के 5 महीने बाद बोनी कपूर का बड़ा फैसला, चारों बच्चों के साथ करेंगे ऐसा काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म निर्माता और एक्टर अर्जुन कपूर-जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर की जिंदगी में काफी बदलाव देखने के मिल रहे हैं। उनकी जिंदगी में यह सभी बदलाव पत्नी श्रीदेवी के निधन के बाद देखे जा रहे हैं। पता हो कि एक्ट्रेस श्रीदेवी बोनी कपूर की दूसरी पत्नी थी। बोनी की पहली पत्नी से अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं, वहीं श्रेदवी से जाह्नवी और खूशी कपूर हैं।
2 of 4
श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर की जिंदगी में सबसे बड़ा बदलाव यह देखने को मिला है कि जाह्नवी और खूशी से हमेशा दूरी रखने वाले अर्जुन और अंशुला अब अपनी बहन के करीब आ गए हैं। इन तीनों बहनों और भाई अर्जुन को अक्सर साथ देखा जाता है। इन सभी के बीच एक-दूसरे के प्यार को देखते हुए अब पापा बोनी कपूर ने भी अब बड़ा फैसला किया है।
3 of 4
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो बोनी जल्दी ही अपने चारों बच्चों के साथ एक ही घर में रहने वाले हैं। गौरतलब है कि अब तक जाह्नवी- खूशी और अर्जुन-अंशुला अलग-अलग घर में रहते हैं। लेकिन बोनी कपूर ने अब चारों बच्चों के साथ एक ही छत के नीचे रहने का फैसला किया था। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो हुआ है कि बोनी कपूर जाह्नवी के घर में शिफ्ट होंगे या अर्जुन के।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वहीं बात करें बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' की तो यह फिल्म नेशनल अवॉर्ड विनिंग मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक है।फिल्म की कहानी जाति व्यवस्था के बीच पनपते प्यार को दर्शाती है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और करण जौहर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 20 जुलाई 2018 को रिलीज हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।