बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत के बाद उनकी बेटी जाह्नवी कपूर की जिंदगी धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। इस गम से उभरते हुए जाह्नवी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'धड़क' की शूटिंग जारी रखी। श्रीदेवी के जाने के बाद बोनी कपूर की पहली पत्नी के बेटे अर्जुन कपूर अपनी दोनों बहनों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर का काफी ध्यान रख रहे हैं।
अर्जुन के दिल में बहनों के लिए प्यार जगा गईं श्रीदेवी, वो जाह्नवी और खुशी का ऐसे रख रहे ख्याल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोनी कपूर इन दिनों अपनी बेटियों की मां और पिता दोनों की भूमिका निभा रहे हैं। बोनी कपूर ज्यादा से ज्यादा वक्त दोनों के साथ गुजार रहे हैं। इस बीच वह जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ अर्जुन कपूर के घर पर देखे गए। दोनों ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहन रखी थी। पत्रकार वीरल भयानी ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें सभी अर्जुन कपूर के घर जाते हुए दिख रहे हैं।
#khushikapoor #boneykapoor #janvikapoor at @arjunkapoor home
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
आपको बता दें कि अर्जुन कपूर इन दिनों तेजी से अपनी अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग पूरी करने में लगे हैं। श्रीदेवी के निधन के समय उन्होंने शूटिंग से 7 दिन का ब्रेक लिया था। इसी की भरपाई करने के लिए वह 18-18 घंटे काम कर रहे हैं जिससे फिल्म की प्रोडक्शन कॉस्ट ना बढ़े।
इससे पहले भी शूटिंग के बीच समय निकालकर अर्जुन कपूर ने अपने पिता और दोनों सौतेली बहनों जाह्नवी-खुशी को घर पर बुलाया था। बोनी और उनकी दोनों बेटियां अर्जुन के घर के बाहर स्पॉट हुए थे। उस समय अर्जुन तीनों को रिसीव करने के लिए घर से बाहर आए थे।