{"_id":"58a583dd4f1c1bd257d844df","slug":"booze-sex-women-and-dirty-jokes-is-all-we-talk-about-in-our-parties","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपूर खानदान की पार्टियों में होती हैं शराब, सेक्स और गंदे जोक्स पर बातें, किसने खोला राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपूर खानदान की पार्टियों में होती हैं शराब, सेक्स और गंदे जोक्स पर बातें, किसने खोला राज
Fri, 17 Feb 2017 10:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 17 Feb 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपूर खानदान फिल्म इंडस्ट्री के उन खानदानों में से एक है जो बड़ी और शानदार पार्टियों के लिए जाना जाता है। हाल ही में रणधीर कपूर के जन्मदिन पर भी ऐसी ही एक शानदार पार्टी रखी गई जिसमें बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंची। पर क्या आप जानते हैं कि कपूर खानदान की पार्टियां कैसी होती हैं?
2 of 5
- फोटो : Instagram
खुद रणधीर कपूर ने इस बारे में बताया और कहा कि उनके खानदान में होने वाली पार्टियों में शराब, सेक्स, गंंदे जोक्स और महिलाओं को लेकर ही बात होती है। रणधीर कपूर ने ये बात एक लीडिंग अखबार के पोर्टल से बातचीत के दौरान कही।
3 of 5
उन्होंने कहा, 'हमारी पार्टियों में सिर्फ सेक्स, गंदे जोक्स, शराब और महिलाओं को लेकर बात होती है। हम इंडस्ट्री के किसी शख्स के बारे में कोई बात या चुगली नहीं करते। बल्कि हमें तो इस बात से फर्क ही नहीं पड़ता कि बाकी लोग क्या कर रहे हैं। हम अपने आप में भी इतने बिजी हैं कि दूसरों का सोचने की फुरसत नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बता दें कि चाहें फिल्मों की बात हो, अफेयर या रिलेशनशिप की बात हो, कपूर खानदान हमेशा सुर्खियों में रहता है। लेकिन दिलचस्प है कि तमाम तरह की अफवाहों और विवाद के बावजूद कपूर खानदान के सभी लोग साथ हैं और हर मुसीबत में साथ ही खड़े नजर आते हैं। रणधीर की मानें तो वो अपने परिवार और बच्चों की निजी जिंदगी में दखल नहीं देते और जिसे जो पसंद है वो करता है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : Instagram
रणधीर कपूर, जो करिश्मा और करीना के पिता हैं, उन्होंने आगे कहा कि चूंकि वो और उनके बच्चे फिल्म इंडस्ट्री में हैं, वो जानते हैं कि किस तरह की अफवाहें उड़ती हैं, लेकिन वो उन्हें ना तो खुद पर हावी होने देते हैं और ना ही बच्चों पर। सभी को आजादी से अपनी जिंदगी जीने का हक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।