{"_id":"606801a68ebc3ed4be2dcb37","slug":"border-film-sunil-shetty-actress-sharbani-mukherjee-kajol-rani-mukerji-cousin-photos-after-dropped-out-bollywood-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘बॉर्डर’ में सुनील शेट्टी संग रोमांस कर सुर्खियों में आई थीं ये अभिनेत्री, ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर आज दिखती हैं ऐसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘बॉर्डर’ में सुनील शेट्टी संग रोमांस कर सुर्खियों में आई थीं ये अभिनेत्री, ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर आज दिखती हैं ऐसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शरबानी मुखर्जी, सुनील शेट्टी
- फोटो : Youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशप्रेम से परिपूर्ण फिल्म 'बॉर्डर' सभी को याद होगी। इस फिल्म की कहानी 1971 के भारत- पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित थी। बॉर्डर साल 1997 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इस पिक्चर को निर्देशित किया था जेपी दत्ता ने। मल्टी स्टारर फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पूजा भट्ट, शरबानी मुखर्जी और तब्बू लीड रोल में थीं। बॉर्डर में सुनील शेट्टी के किरदार को लोग आज भी याद करते हैं, लेकिन यहां आज हम बात करेंगे फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शरबानी मुखर्जी की। इतनी बड़ी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली शरबानी आज इंडस्ट्री से गायब हैं।
2 of 5
शरबानी मुखर्जी
- फोटो : Social media
'बॉर्डर' फिल्म में उनका रोल काफी छोटा लेकिन प्रभावशाली था। ‘ऐ जाते हुए लम्हों जरा ठहरो’ गाने की वजह से उन्हें थोड़ी-बहुत लोकप्रियता जरूर मिली, लेकिन वह इसे लंबे समय तक न बरकरार रख पाईं और न ही भुना पाईं। बता दें कि शरबानी बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाने वालीं काजोल और रानी मुखर्जी की कजिन हैं।
3 of 5
शरबानी मुखर्जी
- फोटो : Social media
शरबानी मुखर्जी के भाई भी अभिनेता हैं, जिनका नाम सम्राट मुखर्जी है। उनके भाई हिंदी और बंगाली फिल्में कर चुके हैं। उन्होंने 1996 में फिल्म 'राम और श्याम' से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी। वहीं, शरबानी के अंकल राम, देब और शोमू मुखर्जी हैं। राम मुखर्जी की बेटी रानी मुखर्जी हैं। शोमू मुखर्जी की 2 बेटियां हैं काजोल और तनीषा। वहीं, देबू मुखर्जी के बेटे अयान मुखर्जी हैं, जो निर्देशक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
काजोल संग शरबानी
- फोटो : Social media
हिंदी फिल्मों में मनचाही सफलता न मिलने के बाद शरबानी ने मलयालम फिल्मों का रुख किया था, जहां उन्हें कामयाबी मिली भी। शरबानी की पहली मलयालम फिल्म 'राकिलिपट्टू' बनने के 7 साल बाद रिलीज हुई थी। ये डायरेक्टर प्रियदर्शन की 50वीं फिल्म थी जिसमें लक्ष्मी, तब्बू, ज्योतिका और इशिता अरुण जैसी कई फीमेल अभिनेत्रियों ने काम किया था।
विज्ञापन
5 of 5
शरबानी मुखर्जी
- फोटो : Social media
साल 2010 में शरबानी ने 'सूफी परंजा कथा' नाम के नॉवेल पर बेस्ड फिल्म में काम किया था। अपनी दमदार एक्टिंग के लिए उन्हें काफी तारीफें मिली थीं। शरबानी ने पाकिस्तानी सिंगर शाजिया मंजूर के फेमस गाने 'घर आजा सोनिया' में एक गूंगी-बहरी लड़की का रोल प्ले किया था। ये गाना बेहद पॉपुलर हुआ था। लेकिन आज वो फिल्मी पर्दे से दूर हैं और अब बहुत बदल गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।