फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Clash: होने जा रही है इन फिल्मों में भयंकर टक्कर, एक-दो नहीं बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी ये 17 मूवीज

Sun, 19 Jun 2022 05:06 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 19 Jun 2022 05:06 PM IST
सार



 

विज्ञापन
Box Office Clash from july to december 2022 Rocketry Shabaash Mithu laal singh chaddha ram setu vikram vedha tejas 
विक्रम वेधा, लाल सिंह चड्ढा, सर्कस - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के बीच क्लैश बढ़ता जा रहा है। सिर्फ बॉलीवुड और साउथ की फिल्में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की भी कई फिल्में एकसाथ रिलीज होने लगी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के टकराने की वजह से कई मूवीज फ्लॉप भी हो रही हैं, क्योंकि दर्शक बंट जाते हैं। पिछले कई महीनों से इसका नतीजा भी देखने को मिल रहा है। जुलाई से लेकर दिसंबर तक कई मेगा बजट की फिल्में आपस में टकराती दिखेंगी। इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं जुलाई 2022 से लेकर दिसंबर 2022 तक सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश के बारे में-

Box Office Clash from july to december 2022 Rocketry Shabaash Mithu laal singh chaddha ram setu vikram vedha tejas 
फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' - फोटो : सोशल मीडिया

रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट और राष्ट्र कवच ओम
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट जासूसी कांड के इर्दगिर्द है, जिसने नंबी नारायणन के जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया है। आर माधवन द्वारा अभिनीत फिल्म में फीलिस लोगन, विंसेंट रियोटा और रॉन डोनाची जैसे प्रशंसित अंतर्राष्ट्रीय कलाकार शामिल हैं। वहीं सुपरस्टार शाहरुख खान और सूर्या गेस्ट अपीरियंस में हैं। 'राष्ट्र कवच ओम' देशभक्ति से भरपूर फिल्म है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, संजना सांघी, जैकी श्रॉफ, प्रकाश राज और आशुतोष राणा जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। ये फिल्में 1 जुलाई को रिलीज हो रही हैं।

Box Office Clash from july to december 2022 Rocketry Shabaash Mithu laal singh chaddha ram setu vikram vedha tejas 
खुदा हाफिज: चैप्टर 2-अग्नि परीक्षा और टीटू अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया

खुदा हाफिज: चैप्टर 2-अग्नि परीक्षा और टीटू अंबानी
ये दोनों फिल्में सिनेमाघरों में 8 जुलाई को रिलीज हो रही है। खुदा हाफिज में विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय मुख्य भूमिका में हैं जो एक एक्शन फिल्म है। वहीं 'टीटू अंबानी' टीवी शो ‘दीया और बाती’ फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह की डेब्यू फिल्म है। दीपिका के अलावा इस फिल्म में रघुबीर यादव, तुषार पांडे, वीरेंद्र सक्सेना, समता सागर और बृजेंद्र काला नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Clash from july to december 2022 Rocketry Shabaash Mithu laal singh chaddha ram setu vikram vedha tejas 
फोन भूत, शाबाश मिट्ठू - फोटो : सोशल मीडिया

शाबाश मिठू, फोन भूत, हिट: ‘द फर्स्ट केस’
ये तीनों फिल्में 15 जुलाई को रिलीज होने वाली है। शाबाश मिठू महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज के जीवन पर आधारित हैं। कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चुतर्वेदी स्टारर फिल्म ‘फोन भूत’रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट की तीसरी फिल्म है। हिट: ‘द फर्स्ट केस’में राजकुमार राव एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। ये एक एक लापता महिला के रहस्य को सुलझाने वाली सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर फिल्म है।

विज्ञापन
Box Office Clash from july to december 2022 Rocketry Shabaash Mithu laal singh chaddha ram setu vikram vedha tejas 
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन
अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर स्टारर रक्षा बंधन 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है। आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा भी इसी तारीख को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। कयास लगाए जा रहे थे कि शायद रक्षाबंधन पोस्टपोन हो जाएगी लेकिन, ऐसा नहीं हो रहा है। इस स्वतंत्रता दिवस पर वीकेंड में ये दोनों फिल्में टकराने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed