Box Office Collection: पहले दिन ही बेदम रही 'औरों में कहां दम था', 'उलझ' की भी धीमी शुरुआत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों में होती है। उनकी फिल्मों का इंतजार फैंस को बेसब्री से रहता है। हालांकि, औरों में कहां दम था को लेकर दर्शकों में कोई खास उत्साह नजर नहीं आ रहा है। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत की है। पहले दिन फिल्म ने दो करोड़ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ भी औरों में कहां दम था के साथ ही रिलीज हुई है। सस्पेंस-थ्रिलर इस फिल्म को अच्छी ओपनिंग नहीं मिल सकी है। शुक्रवार को फिल्म ने महज एक करोड़ 10 लाख रुपये का कारोबार किया है। शनिवार और रविवार का दिन इस फिल्म के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे। ये दो दिन फिल्म का भविष्य तय करेंगे।
अभिनेता ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड्स अभिनीत फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन का निर्देशन शॉन लेवी ने किया है। भारत में फिल्म का प्रदर्शन अब तक काफी अच्छा रहा है। मार्वल फिल्मों के शौकीन बड़ी संख्या में इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। आठवें दिन फिल्म ने चार करोड़ 21 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 93.11 करोड़ रुपये हो गई है।
विक्की कौशल, एमी विर्क और तृप्ति डिमरी की कॉमेडी-रोमांटिक फिल्म बैड न्यूज की धीमी चाल बरकरार है। फिल्म ने 15वें दिन महज 52 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही बैड न्यूज की कुल कमाई 57.52 करोड़ रुपये हो गई है।
Sana Makbul: विजेता बनने के बाद सना मकबूल की पहली प्रतिक्रिया, बोलीं- मैं यहां जीतने आई थी और जीत गई