{"_id":"67abfe691beb81d8650c6cb0","slug":"box-office-collection-badass-ravi-kumar-loveyapa-deva-vidaamuyarchi-thandel-tuesday-report-2025-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर पस्त हुई 'बैडएस रवि कुमार'-'लवयापा', जानें साउथ की फिल्मों का भी हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर पस्त हुई 'बैडएस रवि कुमार'-'लवयापा', जानें साउथ की फिल्मों का भी हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 12 Feb 2025 07:25 AM IST
सार
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर 'बैडएस रवि कुमार' और 'लवायापा' पस्त हो चुकी है। आइए जानते हैं कि साउथ की 'विदामुयार्ची' और 'तंडेल' ने अब तक कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
1 of 6
बैडएस रवि कुमार, लवयापा
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फरवरी का महीना भारतीय सिनेमा के लिए अब तक कुछ खास नहीं रहा है। मौजूदा समय में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही फिल्में टिकट खिड़की पर छप्परफाड़ कमाई नहीं कर रही हैं। आइए जानते हैं कि मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।
पहले दिन ठीक-ठाक कमाई करने के बाद बैडएस रवि कुमार की हालत बॉक्स ऑफिस पर खराब नजर आ रही है। हिमेश रेशमिया अभिनीत यह फिल्म पहले सप्ताहांत में छह करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी, लेकिन मंडे टेस्ट में यह पूरी तरह से फेल रही। सोमवार को फिल्म ने 60 लाख रुपये की कमाई की। ताजा आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को फिल्म ने 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई सात करोड़ 25 लाख रुपये हो गई है।
Valentine Day Special: अपने प्यार के लिए हर हद को किया पार, मोहब्बत का दूसरा नाम बनीं ये नायिकाएं
3 of 6
फिल्म 'लवयापा' के एक सीन में जुनैद खान और खुशी कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लवयापा
फिल्म लवयापा में जुनैद खान और खुशी कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। दोनों की यह दूसरी फिल्म है। हालांकि, इस फिल्म को भी दर्शकों का प्यार नहीं मिला है। फिल्म की कमाई की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर हद से ज्यादा सुस्त है। मंगलवार को इस फिल्म ने 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब पांच करोड़ 60 लाख रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
देवा ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब
देवा
शाहिद कपूर की फिल्म देवा भी अब फ्लॉप फिल्मों की श्रेणी में आ चुकी है। यह फिल्म अब तक अपने बजट के बराबर भी नहीं पहुंच सकी है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 28.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में भी यह फिल्म धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। 12वें दिन इस फिल्म ने 45 लाख रुपये कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 32.6 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
5 of 6
विदामुयार्ची
- फोटो : यूट्यूब
विदामुयार्ची
अजित कुमार की फिल्म विदामुयार्ची अब तक 100 करोड़ तक भी नहीं पहुंच सकी है। हर दिन के साथ फिल्म की रफ्तार लगातार धीमी होती चली जा रही है। छठे दिन इस फिल्म ने तीन करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 68.55 करोड़ रुपये हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।