ब्रोमांस को दिखाती फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का पहला दिन काफी अच्छा रहा। फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा कमाई कर ली है। छोटी स्टारकास्ट और कम बजट में बनी यह फिल्म वीकेंड पर और अच्छा कलेक्शन कर सकती है।
Box Office Collection: अक्षय कुमार को लगा झटका, 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने छोड़ दिया पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने वीनिंग स्टार्ट किया है। 'पद्मावत' और 'पैडमैन' के बाद यह 2018 की तीसरी बेस्ट ओपनिंग फिल्म है। शनिवार और रविवार को और अच्छी शुरुआत मिल सकती है। शुक्रवार को इसकी कमाई 6.42 करोड़ रही।
#SonuKeTituKiSweety takes a WINNING START... Emerges the third best opener of 2018 [thus far], after #Padmaavat and #PadMan... Biz is expected zoom upwards on Sat and Sun... Fri ₹ 6.42 cr. India biz... #SKTKS
'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने पिछले हफ्ते रिलीज हुई 'अय्यारी' से अच्छी ओपनिंग की है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज वाजपेयी की फिल्म ने पहले दिन केवल 3.36 करोड़ रुपए की कमाई की थी। जबकि 'अय्यारी' का बजट 60 करोड़ रुपए है वहीं 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का बजट 25-30 करोड़ रुपए के बीच है। वहीं 9 फरवरी को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' का बजट करीब 80 करोड़ रुपए है जबकि फिल्म अभी तक कुल 76 करोड़ रुपए ही कमा पाई है।
इस फिल्म को 'प्यार का पंचनामा' फेम डायरेक्टर लव रंजन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में नुसरत भरूचा, कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, आलोकनाथ और वीरेंद्र सक्सेना लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी ब्रोमांस और रोमांस के बीच झूलती है और लव रंजन का फंडा वही पुराना वाला रहा है कि औरत ही समस्याओं की जड़ है।