बॉलीवडु सिंगर पापोन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक रियलिटी शो में बच्ची को जबरन किस करने के मामले में महाराष्ट्र सरकार ने अब संज्ञान लिया है। इस मामले में कार्रवाई को लेकर महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस भी जल्द कदम उठा सकती है।
बच्ची को Kiss करने के मामले में सिंगर पापोन की बढ़ी मुश्किलें, महाराष्ट्र सरकार ने लिया संज्ञान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र सरकार के साथ-साथ महाराष्ट्र महिला आयोग ने भी इस मामले को संज्ञान में लिया है। महाराष्ट्र की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री विद्या ठाकुर ने आरोपों को लेकर जांच की पहल की है। विद्या ठाकुर ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
Maharashtra govt takes cognizance of incident involving #Papon allegedly 'inappropriately kissing a minor girl'. MoS Women&Child welfare Vidya Thakur directed Mumbai Commissioner of Police to investigate incident. Maharashtra Women Commission also took cognizance of the incident.
इससे पहले, पापोन पर एक नाबालिग कंटेस्टेंट को जबरदस्ती छूने और किस करने का आरोप लगा है। दरअसल, पापोन एक रियलिटी शो के जज हैं। वह शो में आए सभी कंटेस्टेंट्स के साथ होली स्पेशल एंज्वॉय कर रहे थे। वीडियो में पापोन नाबालिग लड़की को किस करते दिख रहे हैं। पापोन के खिलाफ पाक्सो (POCSO) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट की वकील रूना भुयन ने पापोन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रूना के मुताबिक, 'मैं सिंगर पापोन का इस तरह का आचरण देखकर हैरान हूं। पहले वह नाबालिग लड़की को रंग लगाते हैं और उसके बाद उसे गलत तरीके से किस करते हैं।'
रूना ने आगे कहा, 'इस वीडियो को देखने के बाद मैं सिंगिग रियलिटी शो में नाबालिग लड़कियों की सिक्योरिटी और सेफ्टी को लेकर काफी चिंतित हूं।' पापोन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स पापोन को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।