सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: पांचवें दिन 'मलंग' की कमाई रही औसत, 'शिकारा' का हुआ बुरा हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 12 Feb 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Day 5 Of Aditya Roy Kapoor Starrer Malang And Vidhu Vinod Chopra Film Shikara
शिकारा और मलंग - फोटो : सोशल मीडिया

बीते शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों ने आमद दी। जिनमें सबसे ज्यादा उम्मीद आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म 'मलंग' से की गई थी। तो वहीं विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकार' से भी लोगों को काफी उम्मीदें थी। दोनों ही फिल्मों को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं। अब ऐसे में दोनों फिल्मों की कमाई पर एक नजर डालते हैं।

Trending Videos
Box Office Collection Day 5 Of Aditya Roy Kapoor Starrer Malang And Vidhu Vinod Chopra Film Shikara
Malang - फोटो : amar ujala mumbai

सबसे पहले बात करते हैं मोहित सूरी की फिल्म 'मलंग' के बारे में। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत आंकड़े के साथ शुरुआत की थी। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 6.71 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म को रिलीज के पहले वीकेंड का फायदा मिला था और फिल्म ने 8-9 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई कर ली। वहीं वीकेंड के बाद पहले सोमवार को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Day 5 Of Aditya Roy Kapoor Starrer Malang And Vidhu Vinod Chopra Film Shikara
मलंग - फोटो : सोशल मीडिया

रिलीज के पांचवे दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। जो कि औसत से भी कम ही है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 33.15 करोड़ रुपये हो गई है। अब ऐसे में आने वाला शुक्रवार इस फिल्म के लिए घातक साबित हो सकता है। क्योंकि आने वाले शुक्रवार को सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लव आजकल' सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ऐसे में मलंग के पास कमाई करने के लिए केवल दो ही दिन शेष हैं।

Box Office Collection Day 5 Of Aditya Roy Kapoor Starrer Malang And Vidhu Vinod Chopra Film Shikara
Shikara - फोटो : social media

अब बात करेंगे विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा' के बारे में। फिल्म शिकारा रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म ने पहले दिन ही कोई खास कमाई ना करते हुए 1.20 करोड़ रुपये ही कमाए थे। फिल्म ने दूसरे और तीसरे दिन भी कोई खास कमाई नहीं की। वहीं सोमवार को फिल्म ने केवल 70 लाख रुपये का कारोबार किया।

विज्ञापन
Box Office Collection Day 5 Of Aditya Roy Kapoor Starrer Malang And Vidhu Vinod Chopra Film Shikara
शिकारा - फोटो : Social Media

रिलीज के पांचवे दिन यानी कि मंगलवार को फिल्म ने 60 लाख रुपये ही कमाए हैं। फिल्म के ट्रेलर को देख लग रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन इकट्ठा करेगी। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। फिल्म औसत कमाई भी नहीं कर पाई है। फिल्म अब तक कुल कलेक्शन केवल 6.25 करोड़ रुपये ही कर पाई है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed