{"_id":"5ab4bee64f1c1ba2238b6c8d","slug":"box-office-collection-day-7-ajay-devgn-raid-film-earns-63-crore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"7वें दिन कमाई के मामले में ठंडी पड़ी अजय देवगन की 'रेड', क्या रानी की 'हिचकी' दे पाएगी टक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
7वें दिन कमाई के मामले में ठंडी पड़ी अजय देवगन की 'रेड', क्या रानी की 'हिचकी' दे पाएगी टक्कर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Mar 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन की दमदार अदाकारी और इलियाना की मासूमियत ने फिल्म 'रेड' की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है। इस फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन बीत हो चुके हैं लेकिन कलेक्शन की बात की जाए तो अब कुछ कम होता हुआ नजर आ रहा है। रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' आज रिलीज हुई है ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि 'रेड' की कमाई पर असर पड़ता है या फिर नहीं।
Ajay Devgn
पहले हफ्ते में ही यह फिल्म बजट से ज्यादा कमाई करने में कामयाब रही। धमाकेदार ओपनिंग के साथ इस फिल्म ने कुल मिलाकर 63.05 करोड़ की कमाई कर ली है। जबकि इस फिल्म का बजट 40 करोड़ है। यह फिल्म इस साल की दूसरी हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन गई है।
#Raid has an EXCELLENT Week 1... SECOND HIGHEST Week 1 of 2018... Weekend 2 will give an idea of its lifetime biz... Fri 10.04 cr, Sat 13.86 cr, Sun 17.11 cr, Mon 6.26 cr, Tue 5.76 cr, Wed 5.36 cr, Thu 4.66 cr. Total: ₹ 63.05 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 23, 2018
Ajay Devgn
रिलीज के दिन यानी कि शुक्रवार को इस फिल्म ने 10.04 करोड़, शनिवार को 13.86 करोड़, रविवार को 17.11 करोड़, सोमवार को 6.26 करोड़, मंगलवार को 5.76 करोड़ , बुधवार को 5.36 करोड़ तो वहीं गुरुवार को 4.66 करोड़ कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn
इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा सौरभ शुक्ला की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की जा रही है। यह फिल्म उत्तर प्रदेश में 80 के दशक में हुई इनकम टैक्स रेड पर आधारित है। वाबजूद इसके रेड को फिल्म में जिस तरह से प्रदर्शित किया गया है वो आपको सीट से बांधे रखने लिए काफी है।
विज्ञापन
Film Raid
इसके साथ ही दिल को छू लेने वाले डायलॉग ने फिल्म को कहीं भी बोर नहीं होने दिया। यह पूरी फिल्म अजय देवगन और सौरभ शुक्ला की एक्टिंग पर टिकी है जो दर्शकों के दिलों पर धाक जमाने के लिए काफी है। वहीं इलियाना का घरेलू महिला का रोल भी काफी इंप्रेसिव है।