फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरे हफ्ते भी मजबूती के साथ टिकी है अजय देवगन की 'रेड', जानें अब तक का कलेक्शन

Sat, 24 Mar 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Mar 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
box office collection day 8 ajay devgn film raid
Raid

अजय देवगन की फिल्म 'रेड' की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है। जिस तरह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है ऐसा लग रहा है जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं आइए जानते हैं कलेक्शन कितना रहा। 

box office collection day 8 ajay devgn film raid
Raid
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'रेड' ने बीते शुक्रवार को 3.55 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ फिल्म ने 66.60 करोड़ रुपए जुटा लिए। यह फिल्म साल की दूसरी हाईएस्ट ओपनर है।

 
box office collection day 8 ajay devgn film raid
raid

रिलीज के दिन यानी कि शुक्रवार (16 मार्च) को इस फिल्म ने 10.04 करोड़, शनिवार को 13.86 करोड़, रविवार को 17.11 करोड़, सोमवार को 6.26 करोड़, मंगलवार को 5.76 करोड़ , बुधवार को 5.36 करोड़, गुरुवार को 4.66 करोड़ और शुक्रवार को 3.55 करोड़ की कमाई कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
box office collection day 8 ajay devgn film raid
रेड - फोटो : self

इस शुक्रवार रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' भी रिलीज हुई है। ऐसे में 'रेड' की कमाई पर असर पड़ सकता है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा सौरभ शुक्ला की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की जा रही है। फिल्म उत्तर प्रदेश में 80 के दशक में हुई इनकम टैक्स रेड पर आधारित है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed