फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: बस स्टैंड पर साड़ी पहने परेशान दिखीं अनुष्का, देखकर पहचानना हुआ मुश्किल

Sat, 24 Mar 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Mar 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
varun dhawan anushka sharma film sui dhaaga new pictures
वरुण धवन, अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी हर फिल्म में अलग अंदाज में नजर आती हैं। ग्लैमरस रूप में दिखने वालीं अनुष्का भोपाल बस स्टैंड पर साधारण सी नीले कलर की साड़ी में दिखीं। अनुष्का के साथ वरुण धवन भी हैं। तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है अनुष्का काफी परेशान हैं और वरुण धवन उन्हें कुछ समझा रहे हैं।

varun dhawan anushka sharma film sui dhaaga new pictures
वरुण धवन

वहीं, एक दूसरी तस्वीर में वरुण धवन अपने फैंस को हाथ हिलाकर हैलो बोल रहे हैं। फिल्म के इसी सीन के साथ भोपाल में शूटिंग शेड्यूल पूरी हो गई है। दरअसल, अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म के बाद अब अनुष्का यशराज बैनर की फिल्म 'सुई धागा' में व्यस्त हैं।

varun dhawan anushka sharma film sui dhaaga new pictures
anushka sharma

इससे पहले एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें अनुष्का के पीछे उत्तर प्रदेश परिवहन की लोहिया ग्रामीण सेवा की बस थी जिसे देखकर लगता है कि कहानी यूपी के किसी छोटे से गांव पर आधारित होगी। फिल्म में अनुष्का एक सिलाई कढ़ाई वाली महिला तो वरुण धवन टेलर बने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
varun dhawan anushka sharma film sui dhaaga new pictures
sui dhaaga

28 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग मध्य प्रदेश के कई शहरों में हुई। भोपाल से पहले चंदेरी की खूबसूरत लोकेशंस में फिल्म की शूटिंग हुई थी। जहां से अनुष्का ने साड़ियां खरीदने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की थीं।
 

 

Spent my day off buying lots and lots of Chanderi Sarees directly from the weavers who spend tireless amounts of time and energy making one beautful saree . Sometimes it even takes one whole month to make just one ! Huge respect to their art & craft 🙏🏼 @varundvn #MakeInIndia #IndianHandlooms #Handloom #Chanderi

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed