फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: विक्की विद्या-वेट्टैयन में हो रही टक्कर, जानें बाकी फिल्मों का भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sun, 27 Oct 2024 11:54 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 27 Oct 2024 11:54 AM IST
सार

Box Office Collection: राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो और आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा 11 अक्तूबर को रिलीज हुई थी, वहीं जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म देवरा 27 सितंबर को और वेट्टैयन 10 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं इन सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

विज्ञापन
box office collection day saturday vicky vidya ka woh wala video jigra vettaiyan devara part one details
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao, lycaproductions
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो, फिल्म जिगरा, फिल्म देवरा और वेट्टैयन में से कौन आ रही है दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद। आइए जानते हैं कैसा रहा इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

 
box office collection day saturday vicky vidya ka woh wala video jigra vettaiyan devara part one details
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
अभी भी दर्शकों को पसंद आ रही है विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो दर्शकों को पसंद आई। राज शांडिल्य ने फिल्म की पटकथा और निर्देशन किया है। फिल्म के कलेक्शन पर एक नजर डाले तो विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 5 करोड़ 5 लाख की कमाई की थी। विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने पहले हफ्ते में कुल 27 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे हफ्ते फिल्म ने कुल 10 करोड़ 15 लाख रुपये का कारोबार किया था। वहीं शुक्रवार को फिल्म ने लगभग 65 लाख रुपये का कारोबार किया और शनिवार को फिल्म ने 1 करोड़ 18 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। आज रविवार की बात करें तो फिल्म ने 7लाख रुपये का कलेक्शन किया, जो पूरे दिन में बदल सकता है। अब फिल्म की कुल कमाई अब तक 39 करोड़ 5 लाख रुपये हो गई है।
box office collection day saturday vicky vidya ka woh wala video jigra vettaiyan devara part one details
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
जिगरा के कलेक्शन में लगातार आ रही है गिरावट
आलिया भट्ट और वेदांग रैना अभिनित फिल्म जिगरा 11 अक्तूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया और वेदांग ने भाई-बहन की भूमिका निभाई है। भाई-बहन की कहानी पर आधारित जिगरा दर्शकों को कुछ रास नहीं आ रही है। एक्शन थ्रिलर होने के साथ फिल्म की कहानी को काफी इमोशनल तरीके से परोसा गया है। फिल्म का निर्देशन वासन बाला ने किया है। sacnik के अनुसार, जिगरा ने पहले दिन 4 करोड़ 55 लाख से कमाई की शुरुआत की थी। जिगरा ने पहले हफ्ते 22.45 करोड़ का कलेक्शन किया था। जिगरा ने दूसरे हफ्ते 6 करोड़ 84 लाख रुपये का कारोबार किया। 15वें दिन शुक्रवार को फिल्म ने सिर्फ 4 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं शनिवार को फिल्म की कमाई सिर्फ 62 लाख हुई। अब जिगरा की कुल कमाई 30 करोड़ 37 लाख रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
box office collection day saturday vicky vidya ka woh wala video jigra vettaiyan devara part one details
वेट्टैयन - फोटो : इंस्टाग्राम@lycaproductions
वेट्टैयन का क्या रहा हाल
सुपरस्टार रजनीकांत और अमिताभ की फिल्म वेट्टैयन ने पहले दिन 31 करोड़ 7 लाख का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। फिल्म ने पहले हफ्ते 122 करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते फिल्म ने कुल 19  करोड़ 25 लाख रुपये की कमाई की। 16वें दिन शुक्रवार को फिल्म की कमाई सिर्फ 8 लाख रुपये रह गई। वहीं 17वें दिन शनिवार को फिल्म ने 1 करोड़ 14 लाख रुपये का कारोबार किया। बहरहाल, कुल मिलाकर वेट्टैयन ने अब तक 143 करोड़  47 लाख रुपये की कमाई की है। 
Tamannaah Bhatia-Vijay Varma: दिवाली पार्टी में साथ नजर आए लव बर्ड्स विजय-तमन्ना, पैपराजी के साथ ली सेल्फी

 
विज्ञापन
box office collection day saturday vicky vidya ka woh wala video jigra vettaiyan devara part one details
देवरा पार्ट 1 - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
देवरा पार्ट 1 में अभी भी है दम
जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की एक्शन ड्रामा रोमांटिक फिल्म देवरा ने पहले दिन 82.5 करोड़ की बंपर ओपनिंग से सभी को चौंका दिया था। दूसरे दिन फिल्म ने 38.2 करोड़, तीसरे दिन 39.9 करोड़ कमाए और पहले वीक में फिल्म ने कुल 215.6 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे वीक में फिल्म ने 45.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे वीक में 19.75 करोड़ का कलेक्शन किया। चौथे वीक में देवरा पार्ट 1 ने कुल 7 करोड़ 3 लाख रुपये की कमाई की। वहीं 29वें दिन शुक्रवार को देवरा का कारोबार सिर्फ 45 लाख रुपये रह गया। 30वें दिन फिल्म ने 54 लाख का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर अब फिल्म ने 288 करोड़ 96 लाख का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।
Kareena Kapoor Khan: शाहरुख खान के साथ 'अशोका' में काम करने के बाद रिटायर होना चाहती थीं करीना कपूर, जानिए वजह
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed