सब्सक्राइब करें

Monday Box Office Collection: एमी विर्क की बल्ले बल्ले, महेश बाबू की महक कायम, केजीएफ 2 करोड़ पर और मराठी...

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 17 May 2022 08:15 AM IST
विज्ञापन
Box office collection Jayeshbhai Jordaar day 4 KGF Chapter 2 Day 33 Sarkaru Vaari Paata day 5 Saunkan Saunkne Dharmaveer
Monday Box Office Collection: - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारतीय सिनेमा में ऐसा शायद ही पहले कभी बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला हो। हिंदी सिनेमा के नंबर वन हीरो की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पानी मांग रही है और क्षेत्रीय भाषाओं के सितारों की फिल्में हर दिन ढोल बजा रही हैं। अभी तक हिंदी सिनेमा के सामने तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों की ही मुसीबत थी, अब लगता है कि हिंदी सिनेमा को आने वाले दिनों में पंजाबी, मराठी और मलयालम फिल्मों से भी दिक्कत होने वाली है। इसकी वजह है कोरोना संक्रमण काल में हिंदीभाषी दर्शकों को अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ दूसरी भाषाओं की फिल्में देखने की पड़ी आदत और ये आदत हिंदी सिनेमा की कथ्य के हिसाब से बोझिल लगने वाली फिल्मों का सूपड़ा साफ करने वाली है।

Trending Videos
Box office collection Jayeshbhai Jordaar day 4 KGF Chapter 2 Day 33 Sarkaru Vaari Paata day 5 Saunkan Saunkne Dharmaveer
जयेशभाई जोरदार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जयेशभाई की नहीं हुई जै जै!
हिंदी सिनेमा की मौजूदा दशक की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म बनने की तरफ आगे बढ़ रही देश के ब्रांड बाजार में सिनेमा के सबसे बड़े नाम रणवीर सिंह का नाम सारा का सारा मिट्टी में मिला देने वाली फिल्म बन चुकी है, ‘जयेशभाई जोरदार’। फिल्म की हालत ये है कि लोग इसके बारे में बात तक करने को तैयार नहीं है। इसकी बड़ी वजह फिल्म के कथानक से फिल्म के हीरो का कोई मेल न होना है। फिल्म की रिलीज से पहले रणवीर ने जो चैनल चैनल हरकतें कीं, उसने भी इस गंभीर फिल्म के रुआब पर असर डाला है। फिल्म ने सोमवार को शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से डेढ़ करोड़ रुपये का कारोबार किया है और ये तब है जब सोमवार को पूरे देश में सरकारी छुट्टी थी। फिल्म का कारोबार बमुश्किल अब तक 13 करोड़ रुपये तक पहुंचता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box office collection Jayeshbhai Jordaar day 4 KGF Chapter 2 Day 33 Sarkaru Vaari Paata day 5 Saunkan Saunkne Dharmaveer
केजीएफ 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘केजीएफ 2’ का कलेक्शन सिर्फ दो करोड़
उधर, अपनी रिलीज के 33वें दिन ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के प्राइम वीडियो पर पे पर व्यू के हिसाब से रिलीज होने की खबर आई और इसने फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी असल डाला। फिल्म ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ दो करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का देश मे कुल कलेक्शन अब 841.45 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म की हिंदी में कमाई 427.05 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। विदेश में फिल्म 196.70 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिलीज के 33वें दिन तक 1176 करोड़ रुपये रहा।

Box office collection Jayeshbhai Jordaar day 4 KGF Chapter 2 Day 33 Sarkaru Vaari Paata day 5 Saunkan Saunkne Dharmaveer
सरकारु वारी पाटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘सरकारु वारी पाटा’ का मंडे टेस्ट
कन्नड़ के बाद अब बात करते हैं तेलुगू फिल्म ‘सरकारु वारी पाटा’ की। अभिनेता महेश बाबू की ये फिल्म भी सोमवार को दहाई करोड़ से नीचे आ गई। फिल्म ने रिलीज के पहले चार दिनों में ही हालांकि 104.30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। लेकिन, सोमावर को फिल्म का कलेक्शन इतवार के 20.10 करोड़ रुपये से गिरकर करीब आठ करोड़ रुपये पर आ जाने की आशंका शुरुआती आंकड़ों में दिख रही है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 112.30 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
Box office collection Jayeshbhai Jordaar day 4 KGF Chapter 2 Day 33 Sarkaru Vaari Paata day 5 Saunkan Saunkne Dharmaveer
saukan saukane - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एमी विर्क फिर बने हीरो नंबर वन
इस बीच एमी विर्क, सरगुन मेहता और निमरत खैरा स्टारर फिल्म ‘सौंकन सौंकने’ (Saunkan Saunkne) ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में नया धमाल कर दिया है। फिल्म ने शुक्रवार को सवा दो करोड़, शनिवार को 3.30 करोड़ और रविवार को 4.10 रुपये का शानदार कलेक्शन करते हुए पहले वीकेंड का कलेक्शन 9.25 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया। पंजाबी सिनेमा में किसी फिल्म का पहले वीकेंड का ये अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन है। फिल्म ने सोमवार को भी शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब दो करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म रिलीज का पहला हफ्ता पूरा होने से पहले ही मुनाफे में आ चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed