फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: जिगरा पर भारी पड़ी विक्की विद्या का वो वाला वीडियो, देवरा और वेट्टैयन का जानें हाल

Wed, 16 Oct 2024 08:21 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 16 Oct 2024 08:21 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Jigra Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Devara vettaiyan latest earning and occupancy
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

इन दिनों सिनेमाघरों में 'जिगरा', 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो', 'देवरा' और 'वेट्टैयन' फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। हालांकि, एक से बढ़कर एक सितारों से सजी ये फिल्में दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई हैं। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। वहीं, आलिया की 'जिगरा' भी टिकट खिड़की भी संघर्ष करती देखी जा रही है। बात करें जूनियर एनटीआर की 'देवरा पार्ट वन' की तो इसका हाल बेहाल है। वहीं, रजनीकांत की फिल्म 'वेट्टैयन' भी दर्शकों को लुभाने में पूरी तरह सफल नजर नहीं आ रही है। आइए इन सभी फिल्मों के मंगलवार कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-

Box Office Collection Jigra Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Devara vettaiyan latest earning and occupancy
'जिगरा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’ कमाई के मामले में काफी पीछे नजर आ रही है। वसन बाला के निर्देशन में बनी यह फिल्म रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरी हुई है। फिल्म में आलिया का मारधाड़ वाला अंदाज देखने को मिला है। बावजूद इसके फिल्म को टिकट खिड़की पर संघर्ष करते देखा जा रहा है। ‘जिगरा’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 4 करोड़ 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 6 करोड़ 55 लाख रुपये बटोरे थे। फिल्म ने तीसरे दिन 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन पर नजर डाले तो अचानक से इसकी कमाई में लगभग 70 प्रतिशत तक की गिरावट आ गई। ‘जिगरा’ ने एक करोड़ 65 लाख की कमाई की। पांचवें दिन मूवी का कारोबार 1.60 करोड़ रहा। इस तरह ‘जिगरा’ की अब तक की कुल कमाई 19.85 करोड़ रुपये हो गई है। 

Box Office Collection Jigra Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Devara vettaiyan latest earning and occupancy
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने भी 'जिगरा' के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इसका बजट तकरीबन 30 करोड़ रुपये है। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने रिलीज के दूसरे दिन वीकएंड का फायदा मिला और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6.9 करोड़ रुपये की कमाई की, लेकिन रविवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली थी। तीसरे दिन फिल्म ने 6.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसने चौथे दिन 2.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, पांचवें दिन इसने अपने खाते में 2.15 करोड़ रुपये जोड़े। इस तरह तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव की फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 23.35 करोड़ रुपये हो गया है। 

Prithviraj Sukumaran: हिंदी फिल्मों में अभिनय का जादू बिखेर चुके हैं पृथ्वीराज, सूची में शामिल हैं ये नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Jigra Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Devara vettaiyan latest earning and occupancy
देवरा पार्ट 1 - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr

जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर की 'देवरा पार्ट वन' रिलीज के तीसरे हफ्ते में चल रही है। हालांकि, यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे निर्माताओं की चिंता बढ़ना लाजमी है। कोरताला शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन 1.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका अब तक का टोटल 277.95 करोड़ रुपये हो गया है। 

Love And War: इस वजह से टली आलिया भट्ट-रणबीर कपूर-विक्की कौशल की लव एंड वॉर, फैंस हुए निराश

विज्ञापन
Box Office Collection Jigra Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Devara vettaiyan latest earning and occupancy
'वेट्टैयन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

10 अक्तूबर को रिलीज हुई रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'वेट्टैयन' की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पहले दिन फिल्म ने 31.7 रोड़ रुपये कमा कर अपना खाता खोला था। वहीं, अब शुक्रवार को यानी दूसरे दिन 'वेट्टैयन' ने गिरावट के साथ 23.8 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन इसका कलेक्शन 26.75 करोड़, चौथे दिन 22.3 करोड़, पांचवें दिन 5.6 करोड़ और छठे दिन 4.25 करोड़ रुपये रहा। इस तरह 'वेट्टैयन' का अब तक का कुल कलेक्शन 114.60 करोड़ रुपये हो गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed