फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने से कुछ कदम दूर भूल-भुलैया 3, सिंघम अगेन का संघर्ष जारी

Sun, 10 Nov 2024 09:30 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 10 Nov 2024 09:30 AM IST
सार

Box Office Collection: जहां कार्तिक आर्यन की फिल्म ने 35.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग की, वहीं सिंघम अगेन ने पहले दिन 43.5 करोड़ रुपये कमाए। अब, एक हफ्ते बाद, ऐसा लग रहा है कि 'भूल भुलैया 3' दौड़ में आगे है। वही, 'सिंघम अगेन' वीकेंड पर भी दर्शकों को सिनेमाघरों में लाने में कामयाब नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
Box Office Collection Know Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again Amaran Film Total earning on Saturday
सिंघम अगेन vs भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty, bhoolbhulaiyaa.movie

कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' और 'रोहित शेट्टी' की 'सिंघम अगेन' 1 नवंबर को त्योहारों के मौके पर बड़े पर्दे पर उतरीं। दोनों फिल्मों के सामूहिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने पहले दिन भारत में कुल 79 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इतिहास रच दिया। जहां कार्तिक आर्यन की फिल्म ने 35.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग की, वहीं सिंघम अगेन ने पहले दिन 43.5 करोड़ रुपये कमाए। अब, एक हफ्ते बाद, ऐसा लग रहा है कि 'भूल भुलैया 3' दौड़ में आगे है। वही, 'सिंघम अगेन' वीकेंड पर भी दर्शकों को सिनेमाघरों में लाने में कामयाब नहीं हो पा रही है।

Box Office Collection Know Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again Amaran Film Total earning on Saturday
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया

भूल-भुलैया 3 की चली आंधी
सैकनिल्क के अनुसार, भूल भुलैया 3 ने पूरे भारत में लगभग 4100 शो के साथ 20.75% की कुल ऑक्यूपेंसी देखी। कथित तौर पर 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में कुल 183.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, निर्माताओं के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के सिर्फ सात दिनों में 168.86 करोड़ रुपये कमाए थे और घरेलू स्तर पर अपने सातवें दिन 12.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Box Office Collection Know Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again Amaran Film Total earning on Saturday
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
200 करोड़ी बनने से इतनी कदम दूर फिल्म
वही, बात करें दूसरे हफ्ते की तो फिल्म ने अपनी रिलीज को नौवें दिन यानी शनिवार को 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन अब फिल्म की कुल कमाई 183.00 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म जल्द ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Know Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again Amaran Film Total earning on Saturday
'सिंघम अगेन' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिंघम अगेन के छूटे पसीने
इस बीच, रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन जिसमें अजय देवगन, करीना कपूर , दीपिका पादुकोण , रणवीर सिंह , अक्षय कुमार , टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं  ने भारत में अपनी रिलीज के आठ दिनों में कुल 180 करोड़ रुपये कमाए हैं। कहा जाता है कि यह फिल्म 350 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है। निर्माताओं ने बताया कि फिल्म ने अपने पहले सप्ताहांत में भारत में 125 करोड़ रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन
Box Office Collection Know Bhool Bhulaiyaa 3 Singham Again Amaran Film Total earning on Saturday
सिंघम अगेन ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इतनी कमाई कर चुकी है फिल्म
फिल्म के नौवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो सिंघम अगेन ने नौवें दिन आठ करोड़ 73 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 189.73 करोड़ रुपये हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed