फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'शैतान' का जलवा, 'आर्टिकल 370' की धांसू कमाई जारी

Sun, 10 Mar 2024 08:04 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 10 Mar 2024 08:04 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection latest Report Shaitaan Article 370 Laapataa Ladies Teri Baaton mein aisa Uljha Jiya
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शकों का मनोरंजन के लिए इस समय सिनेमाघरों में अलग-अलग शैलियों की फिल्में लगी हुई हैं। एक्शन से लेकर हॉरर फिल्में तक मार्च के महीने में बड़े पर्दे पर प्रदर्शित हो रही हैं। इस शुक्रवार रिलीज हुई आर माधवन और अजय देवगन की फिल्म शैतान शानदार कमाई कर ही है। वहीं आर्टिकल 370 भी लोगों को थिएटर्स तक खींचने में अब भी कामयाबी हासिल कर रही है। आइए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की है।

Box Office Collection latest Report Shaitaan Article 370 Laapataa Ladies Teri Baaton mein aisa Uljha Jiya
शैतान - फोटो : सोशल मीडिया
शैतान

फिल्म शैतान का इंतजार लोगों को लंबे समय से था। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद लोगों की अपेक्षाएं इससे काफी ज्यादा बढ़ गई थीं। विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई कर रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 14.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई ने उछाल लेते हुए 18.25 करोड़ रुपये बटोर डाले हैं। अब इस फिल्म की कुल कमाई 33 करोड़ रुपये हो गई है।

Box Office Collection latest Report Shaitaan Article 370 Laapataa Ladies Teri Baaton mein aisa Uljha Jiya
लापता लेडीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लापता लेडीज

फिल्म लापता लेडीज से किरण राव ने लंबे समय बाद निर्देशक के रूप में वापसी की है। फिल्म को समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि, बॉक्स  ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। यह फिल्म धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक दूसरे शनिवार को फिल्म ने 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही  फिल्म की कुल कमाई सात करोड़ 55लाख रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection latest Report Shaitaan Article 370 Laapataa Ladies Teri Baaton mein aisa Uljha Jiya
आर्टिकल 370 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आर्टिकल 370

यामी गौतम अभिनीत फिल्म आर्टिकल 370 का दबदबा अब भी बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। फिल्म  की पकड़ अब भी बरकरार है। 16वें दिन फिल्म ने दो करोड़ 65 लाख रुपये की कमाई की। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 62.20 करोड़ रुपये हो गया है। 

विज्ञापन
Box Office Collection latest Report Shaitaan Article 370 Laapataa Ladies Teri Baaton mein aisa Uljha Jiya
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इस फैमिली एंटरटेनर को लोगों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने 30वें दिन 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके  साथ ही फिल्म की कुल कमाई 82.85 करोड़ रुपये हो गई है।
Miss World 2024: 'मिस वर्ल्ड 2024' प्रतियोगिता का लुत्फ उठाने पहुंचे सितारे, रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed