{"_id":"65eca7aa9362f129e8064bc4","slug":"stars-arrived-to-enjoy-miss-world-2024-competition-kriti-sanon-pooja-hegde-spread-magic-on-red-carpet-2024-03-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Miss World 2024: 'मिस वर्ल्ड 2024' प्रतियोगिता का लुत्फ उठाने पहुंचे सितारे, रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Miss World 2024: 'मिस वर्ल्ड 2024' प्रतियोगिता का लुत्फ उठाने पहुंचे सितारे, रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा
सितारों से सजी 'मिस वर्ल्ड 2024' प्रतियोगिता शनिवार को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुई। भारत 28 साल बाद वैश्विक आयोजन की मेजबानी कर रहा है, जिसके दौरान मिस वर्ल्ड 2022 करोलिना बिलावस्का भव्य आयोजन में अपने उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी। इस कार्यक्रम की मेजबानी लोकप्रिय भारतीय फिल्म निर्माता करण जौहर और पूर्व मिस वर्ल्ड मेगन यंग कर रहे हैं। मुंबई की सुपरमॉडल सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
2 of 6
करोलिना बिलावस्का
- फोटो : सोशल मीडिया
'मिस वर्ल्ड 2024' प्रतियोगिता के भव्य समारोह के लिए सुपरस्टार्स, मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में पहुंचे हैं। 'मिस वर्ल्ड 2022' करोलिना बिलावस्का ने इस कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से चुना गया एक सेक्विन-ट्रांसपैरेंट गाउन पहना और अपने लुक को प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड ताज के साथ पूरा किया।
3 of 6
कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टार कृति सेनन ने 'मिस वर्ल्ड 2024' प्रतियोगिता में अपने अंदाज से चार चांद लगा दिए। इस दौरान उन्होंने ग्रीन कलर का पेपलम-ट्यूम गाउन पहना हुआ था। साथ ही बालों का बन बनाए मिनिमल मेकअप में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती नजर आईं। जानकारी हो कि कृति इस प्रतियोगिता को जज कर रही हैं।
अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने इस इवेंट के लिए पर्पल सेक्विन गाउन चुना। इस दौरान उन्होंने बालों को खुला छोड़ा हुआ था। अभिनेत्री ने रेड कार्पेट पर अदाओं का जलवा बिखेरा और खूबसूरती से लोगों का दिल लूटती नजर आईं।
71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में मन्नारा चोपड़ा भी जलवा बिखेरती नजर आईं। मन्नारा ने इवेंट के लिए थाई हाई स्लिट सिल्वर सेक्विन गाउन चुना था। साथ ही वह रेड कार्पेट पर मुस्कुराते हुए पैपराजी के कैमरों के लिए पोज देती देखी गईं। इवेंट में बॉस लेडी रुबीना दिलैक भी ब्लू थाई हाई स्लिट गाउन में बला की खूबसूरत लगीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।