किसी भी फिल्म को मनोरंजक बनाने में हीरो की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हालांकि, बिना विलेन के कोई भी मूवी दमदार नजर नहीं आती। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में यूं तो ज्यादातर फिल्मों में लीड एक्टर का ही बोलबाला देखने को मिलता है, लेकिन अब तक कई ऐसी भी मूवीज बन चुकी हैं, जिनमें विलेन की चर्चा मुख्य किरदार से ज्यादा हुई। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...
Villains: इन फिल्मों में हीरो से ज्यादा विलेन ने बटोरीं सुर्खियां, लिस्ट में रणवीर और बॉबी देओल के भी नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म शोले बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। फिल्म को कल्ट क्लासिक का दर्जा प्राप्त है। फिल्म में हर कलाकार ने उम्दा अदाकारी दिखाई, लेकिन गब्बर बने अमजद खान विलेन के रूप में लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। इस फिल्म के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।
रणवीर सिंह मौजूदा समय के सबसे शानदार अभिनेताओं में से एक हैं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। हीरो के अलावा वे नेगेटिव रोल से भी दर्शकों पर अपना जादू चला चुके हैं। फिल्म पद्मावत में वे अलाउद्दीन खिलजी बने नजर आए थे। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनकी दमदार अदाकारी देख फैंस भी हैरान रह गए थे।
इस लिस्ट में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। यूं तो अभिनेता को रोमांस का बादशाह कहा जाता है, लेकिन करियर की शुरुआत में नकारात्मक भूमिकाओं से उन्होंने गजब की लोकप्रियता हासिल की थी। फिल्म डर में उनकी एक्टिंग लोगों को काफी पसंंद आई थी। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सनी देओल के रोल को भी फीका साबित कर दिया था।
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म एक विलेन ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। हालांकि, विलेन के रूप में रितेश ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी को पीछे छोड़ दिया था। फिल्म के उनके किरदार ने खूब वाहवाही लूटी थी।