फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Celebs: फिल्म सितारों के रिश्तेदार हैं ये टीवी कलाकार, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान

Sat, 09 Mar 2024 10:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 09 Mar 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
TV Stars Relatives Of Bollywood Celebs Krushna Abhishek Anup Soni Preetika Rao Ragini Khanna
टीवी सितारे - फोटो : अमर उजाला

'टीवी इंडस्ट्री का विस्तार हर गुजरते दिन के साथ तेजी से हो रहा है। मौजूदा समय छोटे पर्दे के कलाकार फैन फॉलोइंग के मामले में बड़े पर्दे के सितारों को टक्कर दे रहे हैं। टीवी के कई स्टार्स इन दिनों बॉलीवुड में अपना हाथ आजमा रहे हैं। इस प्रयास में अब तक कई सफल हुए हैं और कई लोगों को कामयाबी नहीं मिल सकी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कई छोटे पर्दे के सितारे प्रसिद्ध बॉलीवुड हस्तियों के रिश्तेदार हैं। तो आइए नजर डालते हैं इन कलाकारों पर...


Miss World 2024: मिस वर्ल्ड 2024 फाइनलिस्ट की सूची आई सामने, सिनी शेट्टी कर रही हैं भारत का प्रतिनिधित्व

TV Stars Relatives Of Bollywood Celebs Krushna Abhishek Anup Soni Preetika Rao Ragini Khanna
कृष्णा अभिषेक - फोटो : इंस्टाग्राम
कृष्णा अभिषेक और गोविंदा

कृष्णा अभिषेक की गिनती देश के दिग्गज हास्य कलाकारों में होती है। अपनी प्रतिभा से वे लाखों दिलों पर राज करते हैं। कृष्णा 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा के भांजे हैं। कई शोज में वे इस बात का जिक्र भी कर चुके हैं। 

TV Stars Relatives Of Bollywood Celebs Krushna Abhishek Anup Soni Preetika Rao Ragini Khanna
रुस्लान मुमताज - फोटो : इंस्टाग्राम
रुस्लान मुमताज और अंजना मुमताज

अभिनेता रुस्लान मुमताज बड़े पर्दे के अलावा टीवी पर भी नजर आ चुके हैं। लुक के मामले में वे कई बड़े सितारों को कड़ी टक्कर देते हैं। कम ही लोगों को इस बात की जानकारी है कि वे अभिनेत्री अंजना मुमताज के बेटे हैं। उनकी मां अब तक कई हिट हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Stars Relatives Of Bollywood Celebs Krushna Abhishek Anup Soni Preetika Rao Ragini Khanna
अनूप सोनी - फोटो : इंस्टाग्राम
अनूप सोनी और राज बब्बर

अनूप सोनी को टीवी शो क्राइम पेट्रोल से देश के कोने-कोने में पहचाना जाता है। इसके अलावा वे बालिका वधु जैसे लोकप्रिय शो का भी हिस्सा रह चुके हैं। उनका भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से गहरा नाता है। दिग्गज अभिनेता राज बब्बर रिश्ते में उनके ससुर लगते हैं।

विज्ञापन
TV Stars Relatives Of Bollywood Celebs Krushna Abhishek Anup Soni Preetika Rao Ragini Khanna
प्रीतिका राव - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रीतिका राव और अमृता राव

अमृता राव कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। मैं हूं ना से लेकर विवाह जैसी फिल्मों के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। हालांकि, शादी के बाद वे मनोरंजन की दुनिया से दूर ही रहती हैं। उनकी  बहन भी टीवी की दुनिया में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। बेइंतेहा में आलिया जैन अब्दुल्ला की भूमिका निभाने वाली प्रीतिका राव रिश्ते में अमृता राव की छोटी बहन हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed