फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: इन अभिनेत्रियों को अपनी प्रेरणा मानती हैं आलिया भट्ट, बोलीं- 'वह मेरी दोस्त भी हैं और...'

Sat, 09 Mar 2024 06:11 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 09 Mar 2024 06:11 PM IST
सार

आलिया भट्ट के पास संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' है, जिसमें वह रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी।

विज्ञापन
Jigra Fame Alia Bhatt Considers Deepika Padukone Aishwarya Rai Bachchan Priyanka Chopra As Her Inspiration
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आलिया भट्ट इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। आलिया अपनी फिल्मों के चलते अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। आलिया ने हाल ही में बताया कि वह ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को अपनी प्रेरणा मानती हैं। फोर्ब्स के कार्यक्रम में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि वह उन तीनों की दिल से प्रशंसा करती हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्मों के बारे में बात करते हुए कहा कि इसकी कहानियां सबसे आगे होनी चाहिए न कि व्यक्ति की लोकप्रियता। 

Jigra Fame Alia Bhatt Considers Deepika Padukone Aishwarya Rai Bachchan Priyanka Chopra As Her Inspiration
आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया ने कहा, 'भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों ने काफी अच्छा किया है। इसके चलते वे मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा रही हैं। ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण ये ऐसे कलाकार हैं, जो मेरी दोस्त भी हैं। साथ ही मैं इनकी पूरे दिल से प्रशंसा करती हूं। इसलिए मुझे उन्हें बहुत अधिक श्रेय देना होगा क्योंकि उन्होंने एक तरह से मेरा मार्गदर्शन किया है।' 

Oscars 2024: हर तरफ है ऑस्कर अवार्ड्स की धूम, जानिए इस प्रतिष्ठित अवार्ड का रोचक इतिहास, कैसे हुई शुरुआत

Jigra Fame Alia Bhatt Considers Deepika Padukone Aishwarya Rai Bachchan Priyanka Chopra As Her Inspiration
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे यह भी लगता है कि हम ऐसे समय में रह रहे हैं जहां परिवर्तन समय की मांग है, जहां आप दुनिया के कई हिस्सों से अलग-अलग चेहरों को अलग-अलग लहजे में बोलते हुए देखना चाहते हैं।' फिल्मों पर बात करते हुए आलिया ने कहा, 'कहानी वह है जो सबसे आगे होनी चाहिए। न कि आप कहां से आते हैं, आप कौन हैं, आप किस लहजे में बोलते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Jigra Fame Alia Bhatt Considers Deepika Padukone Aishwarya Rai Bachchan Priyanka Chopra As Her Inspiration
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि पिछले साल कॉफी विद करण सीजन 8 के एक एपिसोड में करण जौहर ने करीना कपूर खान से पूछा था कि क्या उन्हें लगता है कि दीपिका पादुकोण उनकी प्रतिस्पर्धी हैं। उन्होंने कहा था कि ये सवाल आलिया पर लागू होता है। वहीं, जब करण ने आलिया से ये सवाल किया तो उन्होंने कहा था, प्लीज, बिल्कुल नहीं। वह क्यों होगी? वह मेरी सीनियर हैं। कोई प्रतिस्पर्धा नहीं हैं।' 

विज्ञापन
Jigra Fame Alia Bhatt Considers Deepika Padukone Aishwarya Rai Bachchan Priyanka Chopra As Her Inspiration
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो, पिछले साल वह करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं। फिलहाल उनके पास संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर है, जिसमें वह रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म में शरवरी वाघ के साथ दिखाई देंगी। आलिया भट्ट के पास निर्देशक वासन बाला की 'जिगरा' भी पाइपलाइन में है। 

Oscar 2024: भाई को लिप किस करने से लेकर स्टेज पर थप्पड़ जड़ने तक, इन बड़े विवादों से घिरा रहा ऑस्कर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed