फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajay Devgn: 'सन ऑफ सरदार' के सेट पर अजय ने सबको खिलाई थी लाल मिर्च, विंदू दारा सिंह ने किया खुलासा

Sat, 09 Mar 2024 04:00 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 09 Mar 2024 04:00 PM IST
सार

अजय देवगन और विंदू दारा सिंह कई फिल्मो में साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि 'सन ऑफ सरदार' की पूरी कास्ट और क्रू के साथ उन्होंने एक प्रैंक किया था।

विज्ञापन
Vindu Dara Singh Reveals Maidaan Star Ajay Devgn Hilarious Pranked The Son of Sardaar Team with Spicy Chillies
सन ऑफ सरदार, विंदू दारा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म को अमित शर्मा ने निर्देशित किया है। अजय के लेकर बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि वे अपने दोस्तों के साथ अक्सर मजाक करते रहते हैं। अभिनेता विंदू दारा सिंह ने हाल ही में अभिनेता को लेकर एक खुलासा करते हुए बताया कि 'सन ऑफ सरदार' की पूरी कास्ट और क्रू के साथ अजय देवगन ने कैसे प्रैंक किया था। 

Vindu Dara Singh Reveals Maidaan Star Ajay Devgn Hilarious Pranked The Son of Sardaar Team with Spicy Chillies
सन ऑफ सरदार - फोटो : social media

अजय देवगन और विंदू दारा सिंह कई फिल्मो में साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि 'सन ऑफ सरदार' की पूरी कास्ट और क्रू के साथ उन्होंने एक प्रैंक किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दिन काजोल सेट पर पहुंची थीं। अभिनेता ने बताया, 'पटियाला में हमने वह फिल्म 30-40 दिनों में पूरी कर ली थी। कजोल जब सेट पर आईं तो अजय ने एक प्लेट ली और कहा कि काजोल ने बहुत अच्छा गाजर का हलवा बनाया है।'

Vindu Dara Singh Reveals Maidaan Star Ajay Devgn Hilarious Pranked The Son of Sardaar Team with Spicy Chillies
सन ऑफ सरदार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विंदु दारा सिंह ने आगे बताया, 'उन्होंने सबको बहुत प्यार से वो हलवा खाने के लिए कहा। हालांकि, इससे सबको आश्चर्य हुआ। वह मीठे हलवा की जगह तीखी मिर्च निकला। पूरे सेट पर सबके चेहरे वह हलवा खाकर लाल हो गए थे।' बता दें कि विंदू दारा सिंह और अजय देवगन बचपन से दोस्त हैं। अजय एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन के बेटे हैं, वहीं विंदू अभिनेता और पहलवान दारा सिंह के बेटे हैं। इसके चलते दोनों साथ में बड़े हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vindu Dara Singh Reveals Maidaan Star Ajay Devgn Hilarious Pranked The Son of Sardaar Team with Spicy Chillies
सन ऑफ सरदार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'सन ऑफ सरदार' की बाते करें तो अश्वनी धीर के निर्देशन में बनी यह फिल्म वर्ष 2012 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस कॉमेडी फिल्म में अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा स्क्रीन साझा करते हुए नजर आए थे। कॉमेडी से भरपूर ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। 

विज्ञापन
Vindu Dara Singh Reveals Maidaan Star Ajay Devgn Hilarious Pranked The Son of Sardaar Team with Spicy Chillies
अजय देवगन - फोटो : ajay devgun instagram

वहीं, अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते दिन 8 मार्च को उनकी फिल्म 'शैतान' सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। शैतानी शक्तियों पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं। इस हॉरर थ्रिलर फिल्म में अजय के साथ आर माधवन और ज्योतिका नजर आएंगे। इसके अलावा वह मैदान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अजय देवगन स्टारर यह फिल्म फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम पर आधारित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed