फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रफ्तार धीमी पड़ने पर भी 'मिशन मंगल' ने कमाए 128 करोड़, 'बाटला हाउस' भी दर्शकों को आ रही पसंद

Sat, 24 Aug 2019 03:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 24 Aug 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
Bollywood News: Box Office Collection Mission Mangal and Batla House
बाटला हाउस और मिशन मंगल का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
बड़े पर्दे पर इन दिनों अभिनेता अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' और जॉन अब्राहम फिल्म 'बाटला हाउस' रिलीज है। फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं। इस बीच दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। बीते 8 दिन में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कमाई के कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। 

 
Bollywood News: Box Office Collection Mission Mangal and Batla House
mission mangal - फोटो : social media
अक्षय कुमार और विद्या बालन अभिनीत फिल्म 'मिशन मंगल' ने रिलीज के पहले हफ्ते में कुल 128 करोड़ 16 लाख रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़नी शुरू हो चुकी है। फिल्म के अन्य दिनों के कलेक्शन की बात करें तो रविवार के मुकाबले सोमवार को 66 फीसदी के करीब गिरावट देखी गई। फिल्म ने सोमवार को 8.91 करोड़ रुपये और मंगलवार को 7.92 करोड़ रुपये कमाए।

पढ़ें: Angry Birds 2 Review: इश्क में मारे सुपरहीरो को लाइमलाइट में लाते दो हीरो, मिले इतने स्टार
Bollywood News: Box Office Collection Mission Mangal and Batla House
बाटला हाउस - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं मिशन मंगल के साथ रिलीज हुई जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' के पहले हफ्ते का कलेक्शन 66 करोड़ रुपये रहा। जॉन अब्राहम की सोलो फिल्म बाटला हाउस का दम बॉक्स ऑफिस पर बना हुआ है। फिल्म रिलीज के बाद छह दिनों में 57.82 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म ने सोमवार को 5.05 करोड़ और मंगलवार को 4.78 करोड़ रुपये कमाए। जॉन फिल्म की कामयाबी को लेकर काफी खुश हैं और आगे भी ऐसी ही कहानियों पर फिल्म बनाते रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood News: Box Office Collection Mission Mangal and Batla House
साइको सैंया का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि मिशन मंगल और बाटला हाउस गुरुवार 15 अगस्त को रिलीज हुईं और इनका पहला हफ्ता आठ दिन का रहा है। आने वाले शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' रिलीज हो रही है। ऐसे में 'मिशन मंगल' और 'बाटला हाउस' के पास केवल एक हफ्ता है जिसमें वह अच्छी कमाई कर सकती है। 

पढ़ें: विद्या बालन ने क्यों कहा? वो खुद को धार्मिक नहीं बताना चाहतीं, आजादी पर भी उठाए तीखे सवाल
विज्ञापन
Bollywood News: Box Office Collection Mission Mangal and Batla House
प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात करें प्रभास और श्रद्धा कपूर की 'साहो' की तो इस फिल्म में इन दोनों के अलावा जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे और महेश मांजरेकर जैसे दिग्गज सितारे मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। फिल्म 'साहो' का निर्देशन सुजीत ने किया है। दर्शक इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed