{"_id":"6822c33ec43ff7c78809856f","slug":"box-office-collection-monday-ajay-devgn-movie-raid-2-kesari-2-hit-3-and-retro-2025-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: ‘रेड 2’ का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार, जानिए ‘केसरी 2’ और बाकी फिल्मों का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Collection: ‘रेड 2’ का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार, जानिए ‘केसरी 2’ और बाकी फिल्मों का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 13 May 2025 09:30 AM IST
सार
Box Office Report: इस वक्त सिनेमाघरों में अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’, अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ और दो साउथ इंडियन फिल्में ‘हिट 3’ और ‘रेट्रो’ लगी हैं। जानिए, अब तक इन सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा?
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'रेड 2', 'केसरी 2' और 'रेट्रो'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ की कमाई में कोई कमी नहीं है, 12वें दिन भी इस फिल्म ने करोड़ों में कलेक्शन किया है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ और दो साउथ इंडियन फिल्में ‘हिट 3’ और ‘रेट्रो’ का कलेक्शन कैसा है? क्या ये फिल्में भी ‘रेड 2’ की तरह 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकीं? जानिए, इन सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
2 of 5
फिल्म 'रेड 2' का एक सीन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘रेड 2’ ने की कितनी कमाई
अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सोमवार को ‘रेड 2’ ने 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं इस फिल्म की कुल कमाई 125.75 करोड़ रुपये हुई। रविवार को ही यह फिल्म 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी। जिस रफ्तार से अजय देवगन की फिल्म कमाई कर रही है, उससे लगता है कि ये जल्द ही 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लेगी। फिल्म ‘रेड 2’ को थिएटर में अभी 12 दिन हो चुके हैं।
3 of 5
रेड 2
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘रेड 2’ बजट कर चुकी है वसूल
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ का बजट 40 से 50 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। यह फिल्म अब तक 125.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। अपने बजट से अधिक कमाई करने में यह फिल्म सफल रही है। आने वाले दिनों में भी इस फिल्म का कलेक्शन बरकरार रह सकता है क्योंकि इसके सामने कोई दूसरी फिल्म मुकाबले में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'केसरी 2'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कितनी हुई ‘केसरी 2’ की कमाई
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ को इस समय सिनेमाघरों में लगे हुए 25 दिन हो चुके हैं। सोमवार को इस फिल्म ने लगभग 70 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं इस फिल्म का कुल कलेक्शन 87.50 कराेड़ रुपये है। इतने दिन बाद भी अक्षय कुमार की फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'रेट्रो' और 'हिट 3'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
हिट 3 और रेट्रो का कलेक्शन
दक्षिण भारतीय फिल्म ‘हिट और रेट्रो’ भी थिएटर में इस समय मौजूद हैं। इन फिल्मों को सिनेमाघरों में लगे हुए 12 दिन हो चुके हैं। एक्टर नानी की फिल्म ‘हिट 3’ ने सोमवार को 8 लाख रुपये का कलेक्शन किया है और इसका कुल कलेक्शन 72.48 करोड़ रुपये हुआ है। वहीं एक्टर सूर्या की फिल्म ‘रेट्रो’ ने सोमवार को 61 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसका कुल कलेक्शन अब तक 58.01 करोड़ रुपये हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।