हर शुक्रवार कई फिल्में सिनेमाघर पर दस्तक देती है। ऐसे में कुछ फिल्में हिट हो जाती है, तो कुछ पर फ्लॉप का तमगा लग जाता है। लेकिन फिल्म हिट है या फ्लॉप, इसका फैसला होता है बॉक्स ऑफिस से। इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं मर्दानी 2, द बॉडी, जुमांजी द नेक्स्ट लेवल, पानीपत और पति पत्नी और वो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
रानी और इमरान से आगे निकले ड्वेन, जानें मर्दानी 2, द बॉडी और 'जुमांजी..' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मर्दानी 2
फिल्म मर्दानी 2 में एक बार फिर रानी मुखर्जी पुलिस की वर्दी में नजर आ रही है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पहले दिन कोई बड़ा कारनामा नहीं कर पाई। फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ 80 लाख रुपये की कमाई की है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फिल्म वीकेंड में अच्छा कलेक्शन कर सकती है।
द बॉडी
इमरान हाशमी और ऋषि कपूर स्टारर फिल्म द बॉडी का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी कुछ खास नहीं रहा। इसकी एक बड़ी वजह शायद फिल्म को मिली कम स्क्रीन्स भी हो सकती है। फिल्म ने पहले दिन महज 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं वीकेंड पर भी फिल्म के कलेक्शन में कोई बड़ा सुधार होने की उम्मीद नहीं है।
जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल
ड्वेन जॉनसन स्टारर फिल्म 'जुमांजीः द नेक्स्ट लेवल' का लंबे वक्त से लोगों को इंतजार था। इस इंतजार की झलक बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिल रही है। फिल्म ने पहले ही दिन छह करोड़ 20 लाख रुपये की कमाई की है। इस फिल्म के क्रेज को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे वीकेंड पर यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर सभी को हैरान कर सकती है।
पानीपत
वैसे 13 दिसंबर के रिलीज हुई फिल्मों के अलावा बात करें 6 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म पानीपत की तो फिल्म ने अभी तक कुल 25 करोड़ 68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म में कृति सेनन, संजय दत्त और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।