{"_id":"5df5f2cc8ebc3e87e0219c4a","slug":"box-office-collection-of-rani-mukerji-starrer-mardaani-2-and-jumanji-the-next-level","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मर्दानी 2' के कलेक्शन में आया जबरदस्त उछाल, हॉलीवुड फिल्म 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल को दी कड़ी टक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मर्दानी 2' के कलेक्शन में आया जबरदस्त उछाल, हॉलीवुड फिल्म 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल को दी कड़ी टक्कर
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sun, 15 Dec 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मर्दानी 2, जुमांजी द नेक्स्ट लेवल
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' की दूसरे दिन की कमाई में उछाल दर्ज की गई है। यशराज बैनर की इस फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले 75-80 प्रतिशत की तेजी दर्ज की। फिल्म ने जहां पहले दिन 3.80 करोड़ रुपये कमाए तो वहीं दूसरे दिन मर्दानी ने 6.50 करोड़ रुपये की कमाई की।
2 of 4
Mardaani 2
- फोटो : amar ujala mumbai
उम्मीद जताई जा रही है फिल्म को रविवार और आने वाले दिनों में माउथ पब्लिसिटी का फायदा पहुंचेगा और फिल्म की कमाई में और तेजी देखी जाएगी। 'मर्दानी 2' के साथ ही सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' भी रिलीज हुई है, जिसे रानी की फिल्म से कड़ी टक्कर मिल रही है।
3 of 4
जुमांजी द नेक्स्ट लेवल
- फोटो : amar ujala, mumbai
ड्वेन जॉनसन, कैरेन गिलान, केविन हार्ट और जैक ब्लैक अभिनीत 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' ने प्रिव्यू शो में 1.15 करोड़ रुपये, पहले दिन 5.05 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 8.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 14.55 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की रफ्तार देखते हुए उम्मीद है कि रविवार को फिल्म की कमाई में और भी उछाल देखने को मिलेगी और फिल्म तीसरे दिन करीब 10 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पानीपत और पति पत्नी और वो के पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले हफ्ते रिलीज हुई कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की 'फिल्म पति-पत्नी और वो' की बात करें तो इस फिल्म ने शनिवार को 5.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 60 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं विद्युत जामवाल की फिल्म 'कमांडो 3' ने तीन हफ्तों में कुल 32.11 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही अर्जुन कपूर और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'पानीपत' ने दो हफ्तो में 26.37 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।