सब्सक्राइब करें

Box Office Collection Report: डंकी-सलार ने फिर पकड़ी रफ्तार, एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 07 Jan 2024 08:33 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Report Dunki Day 17 Salaar day 16 Animal 6th Saturday Total Earnings
सलार, डंकी, एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

डंकी और सलार बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। पिछले साल के आखिरी महीने रिलीज हुई ये फिल्में 2024 में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। दोनों ही फिल्मों को पूरे देश में शानदार रिस्पॉन्स मिला है। शाहरुख खान की फिल्म लोग अपने परिवार के साथ देखना पसंद कर रहे हैं। वहीं, सलार युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इन दो फिल्मों के अलावा रणबीर कपूर की एनिमल सिनेमाघरों में अब भी अपनी उपस्थिति बनाए हुए है। आइए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया।


Rohit Shetty: इंडियन पुलिस फोर्स में नहीं होंगे अश्लील सीन, रोहित बोले- अपने दर्शकों को असहज नहीं करना चाहता

Trending Videos
Box Office Collection Report Dunki Day 17 Salaar day 16 Animal 6th Saturday Total Earnings
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया
डंकी

शाहरुख खान के लिए साल 2023 बेहद शानदार रहा है। जनवरी में उन्होंने फिल्म पठान से चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद आई जवान ने भी रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। अब डंकी भी लोगों के दिल जीतने में कामयाब रही है। फिल्म को लगातार दर्शकों का प्यार मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Dunki Day 17 Salaar day 16 Animal 6th Saturday Total Earnings
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी भी पकड़ बनाए रखने में सफल रही है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 160.22 करोड़ का कोराबार किया। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म नेअच्छी रफ्तार के साथ 46.25 करोड़ कमाए। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 17वें दिन फिल्म ने तीन करोड़ 50 लाख का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 212.22 करोड़ हो गई है।

Box Office Collection Report Dunki Day 17 Salaar day 16 Animal 6th Saturday Total Earnings
'सलार' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलार 

प्रभास की सलार भी टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। साउथ के साथ हिंदी दर्शकों से भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। डंकी के एक दिन बाद रिलीज हुई सलार ने पहले हफ्ते में सभी भाषाओं को मिलाकर 308 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 70.1 करोड़ का कारोबार किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 16वें दिन फिल्म ने पांच करोड़ 25 लाख का कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 387 करोड़ हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Dunki Day 17 Salaar day 16 Animal 6th Saturday Total Earnings
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
एनिमल 

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन  में बनी एनिमल बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर घोषित हो चुकी है। पिता-पुत्र के रिश्तों के इर्द-गिर्द बुनी गई इस फिल्म की कहानी को दर्शक अब भी देखने के लिए थिएटर पहुंच रहे हैं। छठवें शनिवार को फिल्म ने एक करोड़ 85 लाख का कारोबार किया। फिल्म की कुल कमाई अब 549.39  करोड़ हो गई है।
Irrfan Khan Birth Anniversary:ऐसा रहा इरफान खान का फिल्मी सफर, 'बागी' का किरदार निभाकर जीता दर्शकों का दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed