{"_id":"655826f7a780a6c296025e3f","slug":"box-office-collection-report-friday-salman-khan-tiger-3-entered-200-crore-club-12th-fail-total-earnings-2023-11-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: छह दिनों में 200 करोड़ी हुई टाइगर 3, दर्शकों का दिल जीतने में पास हुई 12वीं फेल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Report: छह दिनों में 200 करोड़ी हुई टाइगर 3, दर्शकों का दिल जीतने में पास हुई 12वीं फेल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 18 Nov 2023 08:31 AM IST
सलमान खान की टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई कर रही है। हालांकि, यह फिल्म कलेक्शन के मामले में पठान, जवान और गदर 2 से काफी पीछे चल रही है। फिल्म में कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी लीड रोल में हैं। वहीं, शाहरुख भी इसमें कैमियो करते नजर आए हैं। इसके अलावा विधु विनोद चोपड़ा के निर्दशन में बनी 12वीं फेल लगातार मजबूती से टिकी हुई है। आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्म ने शुक्रवार को कैसा कलेक्शन किया है।
सलमान खान की टाइगर 3 लंबे समय से सुर्खियों में थी। फिल्म को लेकर निर्देशक मनीष शर्मा ने भी कई दावे किए थे। हालांकि,शाहरुख की पिछली दो फिल्में और गदर 2 की तुलना में यह फिल्म रेस में कहीं पीछे दिख रही है। इस फिल्म के पहले दो दिन के कलेक्शन शानदार रहे थे, लेकिन तीसरे दिन से फिल्म की कमाई के ग्राफ में गिरावट दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
टाइगर 3
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले हफ्ते में फिल्म ने 187.65 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसमें सबसे ज्यादा फिल्म ने 183 करोड़ रुपये हिंदी भाषा में कमाए हैं। वहीं, फिल्म ने चार करोड़ दो लाख रुपये तेलुगु और 63 लाख तमिल भाषा में बिजनेस किया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक छठवें दिन फिल्म ने 13 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 200.65 करोड़ हो गई है।
4 of 5
12वीं फेल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रही है। फिल्म को लोगों का अब तक भरपूर प्यार मिला है। यही वजह है कि कमाई के मामले में यह तेजस से काफी आगे निकल चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
12वीं फेल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तीसरे हफ्ते में फिल्म ने कुल आठ करोड़ 65 लाख का कलेक्शन किया था। वहीं, 22वें दिन फिल्म का कलेक्शन 95 लाख रहा है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 36.85 करोड़ पहुंच गई है। माना जा रहा है कि यह जल्द ही 40 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच जाएगी। फिल्म की कहानी के अलावा विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन और विक्रांत मैसी की अदाकारी की भी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।
Tiger 3: सलमान के कहने पर भी प्रशंसकों ने नहीं देखी टाइगर 3, भाईजान के जाते ही खाली हो गया जश्न के लिए भरा हॉल
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।