सिनेमाघरों में प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी जोर शोर से प्रदर्शित हो रही है। पहले दिन की धांसू कमाई के बाद दूसरे दिन फिल्म की रफ्तार धीमी नजर आई। हालांकि, शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में सुधार नजर आया। वहीं, चंदू चैंपियन और मुंजा भी टिकट खिड़की पर टिके रहने का पूरा प्रयास कर रही हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्म ने शनिवार को कैसा प्रदर्शन किया।
Box Office Collection: 'कल्कि 2898 एडी' ने तीन दिन में लगाया दोहरा शतक, अन्य फिल्मों ने की इतनी कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्कि 2898 एडी में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। टिकट खिड़की पर फिल्म का प्रदर्शन अब तक संतोषजनक रहा है। पहले दिन इस फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 95.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में लगभग 40 फीसदी की कमी नजर आई। फिल्म ने शुक्रवार को 57.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ताजा आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने तीसरे दिन 67.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 220 करोड़ रुपये हो गई है।
कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म चंदू चैंपियन लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही है, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। 16वें दिन इस फिल्म ने 95 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 57.2 करोड़ रुपये हो गई है।
हॉरर फिल्म मुंजा ने सिनेमाघरों में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट साबित हुई है। शरवरी वाघ और अभय वर्मा अभिनीत फिल्म की कहानी दर्शकों को लुभाने में कामयाब रही है। 16वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 24 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई अब 92.89 करोड़ रुपये हो गई है।
Tabu: तब्बू के साथ स्क्रीन पर रोमांस करने में अजय देवगन को नहीं है दिलचस्पी, अभिनेत्री ने किया खुलासा