{"_id":"67e8a3cbe14f5992700a3adc","slug":"box-office-collection-report-saturday-l-2-empuraan-chhaava-the-diplomat-2025-03-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection Report: एल 2 एम्पुरान के कलेक्शन में मामूली सुधार, कैसा रहा छावा- द डिप्लोमैट का हाल?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Collection Report: एल 2 एम्पुरान के कलेक्शन में मामूली सुधार, कैसा रहा छावा- द डिप्लोमैट का हाल?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 30 Mar 2025 07:25 AM IST
सार
Box Office Collection Report Update: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों तीन फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। 'एल 2 एम्पुरान', छावा और द डिप्लोमैट। आइए जानते हैं कि शनिवार को तीनों ही फिल्मों का प्रदर्शन टिकट खिड़की पर कैसा रहा...
विज्ञापन
1 of 7
एल 2 एम्पुरान, द डिप्लोमैट, छावा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मार्च का महीना बॉक्स ऑफिस के लिए कुछ खास नहीं रहा है। इस महीने अलग-अगल शैलियों की फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाल अब तक कोई फिल्म नहीं मचा सकी। 'एल 2 एम्पुरान' ने भले ही 21 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की, लेकिन बड़े बजट के हिसाब से इसे संतोषजनक नहीं कहा जा सकता। वहीं, 'द डिप्लोमैट' की भी रफ्तार रिलीज डेट से ही काफी धीमी रही। हालांकि, इस दौरान 'छावा' टिकट खिड़की पर लगातार झंडे गाड़ती रही। आइए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म का कलेक्शन कितना रहा...
मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' 27 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म 2019 की सुपरहिट 'लूसिफर' का सीक्वल है। इसे पृथ्वीराज सुकुमारन ने निर्देशित किया है। बड़े बजट और भारी उम्मीदों के साथ रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत की, लेकिन इसके बाद इसके कलेक्शन में गिरावट देखी गई। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, जिसमें कुछ ने इसके एक्शन और ड्रामा की तारीफ की, तो कुछ ने कहानी को कमजोर बताया। रिलीज के तीन दिनों में यह फिल्म उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतरी, लेकिन फिर भी मलयालम सिनेमा के लिए एक बड़ा ओपनर रही।
Neha Kakkar: 'उन्हें शामिल करना गलती थी', मेलबर्न कॉन्सर्ट विवाद के बाद आयोजकों ने किया नेहा कक्कड़ का पर्दाफाश
3 of 7
एल 2 एम्पुरान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तीसरे दिन दिखा मामूली सुधार
फिल्म में मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन, टोविनो थॉमस, मंजू वॉरियर, और इंद्रजीत सुकुमारन जैसे सितारे भी नजर आए हैं। यह एक पैन-इंडिया फिल्म है, जो मलयालम, हिंदी, तमिल, तेलुगू, और कन्नड़ में रिलीज हुई। भारत में 'एल 2 एम्पुरान' ने दूसरे दिन 13.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में मामूली सुधार देखने को मिला। शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 13.5 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 46 करोड़ रुपये रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
द डिप्लोमैट
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
'द डिप्लोमैट' की धीमी रफ्तार
जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' 14 मार्च 2025 को होली के मौके पर रिलीज हुई। यह फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित है। इसमें जॉन एक भारतीय डिप्लोमैट की भूमिका में हैं। फिल्म को समीक्षकों से अच्छे रिव्यू मिले, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही। 'छावा' जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी के सामने इसकी कमाई धीमी रही।
विज्ञापन
5 of 7
द डिप्लोमैट
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
अब तक किया इतना कारोबार
'द डिप्लोमैट' में जॉन अब्राहम के साथ-साथ सादिया खतीब और कुमुद मिश्रा की अदाकारी की भी लोगों ने तारीफ की है। पहले दिन फिल्म ने चार करोड़ रुपये से शुरुआत की। वहीं, पहले हफ्ते में 19.15 करोड़ और दूसरे हफ्ते में नौ करोड़ 95 लाख रुपये कमाए। 16वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 31.25 करोड़ रुपये हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।