{"_id":"67e7afc6621b1c4f69070495","slug":"after-songs-now-ai-used-for-dialogues-nadaaniyan-ibrahim-ali-khan-2025-03-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AI in Bollywood: गानों के बाद अब संवादों के लिए एआई का इस्तेमाल, स्टार किड्स के हिंदी उच्चारण को लेकर उठे सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
AI in Bollywood: गानों के बाद अब संवादों के लिए एआई का इस्तेमाल, स्टार किड्स के हिंदी उच्चारण को लेकर उठे सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:01 PM IST
सार
AI use In Bollywood: हिंदी फिल्म जगत में ताजा बवाल फिल्म ‘नादानियां’ में इब्राहिम अली खान की हिंदी को लेकर शुरू हुआ है। एक यूट्यूब चैनल पर चर्चा करते हुए हिंदी सिनेमा के कुछ नामचीन फिल्म पत्रकारों ने इस बात का खुलासा किया है कि फिल्मों में संवाद बोलने के लिए कई नए अभिनेता एक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नादानियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ में उनकी करीबी दोस्त यूलिया वंतूर ने हिंदी सिनेमा का एक पुराना गाना गाया है, ये बात आपने सबसे पहले ‘अमर उजाला’ में ही पढ़ी। इस खबर के बाद से लोग ये भी पूछने लगे हैं कि आखिर सलमान खान ने अपनी फिल्मों में गाना क्यों बंद कर दिया? इसका उत्तर हिंदी सिनेमा के हर तकनीशियन को पता है। ये बात अब जग जाहिर है कि ऑटो ट्यूनर नाम का एक सॉफ्टवेयर है जिसका इस्तेमाल कर कोई भी गाना गा सकता है।
लेकिन, हिंदी फिल्म जगत में ताजा बवाल फिल्म ‘नादानियां’ में इब्राहिम अली खान की हिंदी को लेकर शुरू हुआ है। एक यूट्यूब चैनल पर चर्चा करते हुए हिंदी सिनेमा के कुछ नामचीन फिल्म पत्रकारों ने इस बात का खुलासा किया है कि फिल्मों में संवाद बोलने के लिए कई नए अभिनेता एक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रहे हैं। बताया जाता है कि ये सॉफ्टवेयर एआई की मदद से संवादों में हिंदी के उच्चारण सही करता है। इसके लिए ये सॉफ्टवेयर हिंदी सिनेमा में अतीत में बोले गए हिट संवादों से अपना शब्दकोष तैयार करता है और हर शब्द को बोलने के तरीके के कई विकल्प प्रस्तुत करता है।
Hrithik Roshan: ‘कृष 4’ के निर्देशक ने बेटे रेहान को दी जन्मदिन की खास बधाई, पूर्व पत्नी सुजैन ने किया कमेंट
3 of 5
इब्राहिम अली खान, सैफ अली खान, सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये बात सबको पता है कि इब्राहिम अली खान को हिंदी बोलनी नहीं आती है और इसीलिए अपनी डेब्यू फिल्म से पहले उन्होंने कोई इंटरव्यू नहीं दिया। इसी चर्चा में ये भी कहा गया कि फिल्म ‘आर्चीज’ से लॉन्च हुए सितारों की भी हिंदी साफ नहीं है और इसीलिए ये सारे कलाकार भी अब तक अखबारों व न्यूज चैनलों को इंटरव्यू देने से बचते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इब्राहिम अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
याद रहे कि जोया अख्तर निर्देशित इस फिल्म से अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, वेदांग रैना, सुहाना खान आदि कलाकार लॉन्च हुए हैं। इसी यूट्यूब चर्चा में वरिष्ठ फिल्म पत्रकार रोहित खिलनानी ने कहा उनके पास ये पक्की जानकारी है कि ऐसा सॉफ्टवेयर इस्तेमाल में लाया जा रहा है। गौरतलब है कि फिल्म ‘नादानियां’ में खराब एक्टिंग के लिए इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर दोनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
इब्राहिम अली खान, सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबर ये भी है कि इब्राहिम की एक और फिल्म ‘सरजमीं’ इसी के चलते डिब्बाबंद हो चुकी है। खुशी कपूर की इसके बाद से कोई नई फिल्म घोषित नहीं हुई है। इस फिल्म की हीरोइन श्रीलीला बताई जाती हैं, जिन्हें हिंदी पट्टी के लोग फिल्म ‘पुष्पा 2’ में आइटम नंबर करते देख चुके हैं। इस आइटम गर्ल को निर्देशक अनुराग बसु ने अपनी आने वाली फिल्म में कार्तिक आर्यन की हीरोइन बनाया है। फिल्म के सेट से जो खबरें आ रही हैं, उनके मुताबिक हीरो, हीरोइन की ऑन कैमरा केमिस्ट्री जम नहीं पा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।