पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: 'भाई कोई विवाद नहीं चाहिए', 'सिकंदर' की रिलीज से पहले सलमान ने हाथ जोड़कर क्यों कही ये बात

Sat, 29 Mar 2025 11:13 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 29 Mar 2025 11:13 AM IST
सार

Sikandar: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

विज्ञापन
Sikandar Actor Salman Khan Talks About Avoiding Controversy Around his Film Release
सलमान खान - फोटो : एएनआई

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी अगली फिल्म 'सिकंदर' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। अपनी इस फिल्म के प्रचार के दौरान सलमान ने न केवल फिल्म से जुड़ी अहम बातें शेयर कीं, बल्कि कई विवादों और फैंस की उम्मीदों पर भी खुलकर कर अपने विचार रखे।


Comedian Kunal Kamra Row: कुणाल कामरा की बढ़ीं मुश्किलें, कॉमेडियन के खिलाफ तीन केस दर्ज

Sikandar Actor Salman Khan Talks About Avoiding Controversy Around his Film Release
सलमान खान - फोटो : फोटो- यूट्यूब
सलमान को नहीं चाहिए कोई भी विवाद

जब सलमान से एएनआई ने पूछा कि क्या हर फिल्म के साथ विवादों का एक ट्रेंड बन चुका है तो उन्होंने इसका सीधा और साफ जवाब दिया। सलमान ने कहा, "अरे नहीं चाहिए भाई हमें कोई विवाद। बहुत सारे विवादों से गुजर चुके हैं हम। हमें कोई विवाद नहीं चाहिए।" उनका कहना था कि विवादों से किसी फिल्म को हिट नहीं बनाया जा सकता। सलमान ने आगे कहा, "हमने देखा है कि कभी-कभी तो फिल्म के रिलीज होने में देरी भी हो जाती है, जैसे शुक्रवार से मंगलवार तक।"
Citadel Season 2: 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन से निर्माता नाखुश, टल गई रिलीज, स्पिन ऑफ के काम पर भी लगा ब्रेक

Sikandar Actor Salman Khan Talks About Avoiding Controversy Around his Film Release
सलमान खान - फोटो : फोटो- पीटीआई
फिल्म में देखने को मिलेगा बहुत कुछ

सलमान ने साफ किया कि 'सिकंदर' के साथ भी वह कोई विवाद नहीं चाहते। उन्होंने कहा, "अभी भी वक्त है भाई। तीन-चार दिन और निकलने दो, फिल्म रिलीज हो जाने दो, उसके बाद भी कोई विवाद नहीं चाहिए।" सलमान ने अपनी फिल्म पर बात करते हुए आगे कहा कि फिल्म के ट्रेलर से ज्यादा फिल्म में दर्शकों के लिए बहुत कुछ है। अभिनेता ने कहा, "यह बस साढ़े तीन मिनट का ट्रेलर है। जब आप दो घंटे 25 मिनट की फिल्म देखेंगे तो आपको समझ में आएगा कि यह ट्रेलर कुछ भी नहीं था। हम ट्रेलर में सब कुछ नहीं डाल सकते। फिल्म में बहुत कुछ है जो आपको पसंद आएगा... एक्शन फिल्म में इमोशन्स बहुत जरूरी होते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Sikandar Actor Salman Khan Talks About Avoiding Controversy Around his Film Release
आमिर खान, सलमान खान, सलीम खान, ए आर मुरुगदास - फोटो : यूट्यूब
सलीम खान क्यों गए ट्रेलर लॉन्च पर?

फिल्म के निर्माता और उनके पिता सलीम खान के बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा कि 'सिकंदर' के ट्रेलर लॉन्च के समय सलीम खान का उनके साथ होना एक भावुक पल था। सलमान ने कहा, "जो प्यार और इज्जत उन्होंने कमाई है, वह आज भी बरकरार है। जब मैं घर से ट्रेलर लॉन्च पर जाने के लिए निकला तो उन्होंने कहा कि वह भी मेरे साथ चलेंगे। हमारी पूरी फैमिली पापा को देखकर कह रही थी कि आपको क्या हो गया है? जब वह वहां पहुंचे तो आठ-दस कदम चढ़कर बैठने के लिए गए। वह प्रेस के रिएक्शन को देखना चाहते थे।"

विज्ञापन
Sikandar Actor Salman Khan Talks About Avoiding Controversy Around his Film Release
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये सितारे हैं फिल्म में मौजूद

'सिकंदर' का निर्देशन ए आर मुरुगदास ने किया है। इससे पहले वह 'गजनी' और 'हॉलिडे' जैसी फिल्में बना चुके हैं। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रश्मिका मंदाना के साथ काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज भी अहम भूमिकाओं में हैं।

संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed