पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: कड़ी सुरक्षा में एयरपोर्ट पर नजर आए सलमान खान, स्टाइलिश अंदाज से जीता फैंस का दिल

Sat, 29 Mar 2025 08:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 29 Mar 2025 08:00 AM IST
सार

Sikandar Actor Salman Khan: सलमान खान अपनी फिल्म 'सिकंदर' की वजह से सुर्खियों में हैं। फिल्म में वह एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। इस बीच हाल ही में अभिनेता को एयरपोर्ट पर देखा गया। 

विज्ञापन
Sikandar Actor Salman Khan Steals the Spotlight with Stylish Airport Look
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। यहां उन्होंने अपने स्टाइलिश अंदाज से सभी का ध्यान खींचा। सलमान का यह लुक कैजुअल होने के साथ-साथ बेहद आकर्षक भी था। जैसे ही वह सख्त सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट पहुंचे, उन्होंने पैपराजी का गर्मजोशी से अभिवादन किया। इसके बाद वह अपने खास अंदाज में अंदर चले गए। 


Sanjay Dutt Horror Movies: 'भूतनी' के अलावा इन हॉरर थ्रिलर फिल्मों में नजर आएंगे संजय दत्त, देखिए पूरी लिस्ट

Sikandar Actor Salman Khan Steals the Spotlight with Stylish Airport Look
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शानदार लुक में दिखे 'सिकंदर'

फैंस अब उनकी ईद पर आने वाली फिल्म 'सिकंदर' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। एयरपोर्ट पर सलमान हरे रंग के आउटफिट में नजर आए। इसके साथ उन्होंने ब्राउन जूते पहने थे, जो उनके लुक को और भी शानदार बना रहे थे।
Pawan Kalyan: ठंडे बस्ते में नहीं गई पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह', निर्माता का खुलासा; रिलीज पर दिया अपडेट

Sikandar Actor Salman Khan Steals the Spotlight with Stylish Airport Look
सिकंदर - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
गर्मजोशी से किया अभिवादन

जैसे ही सलमान एयरपोर्ट पर पहुंचे, वहां मौजूद लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित हो गए। सलमान ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया और अपने अंदाज में उनका अभिवादन किया। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन
Sikandar Actor Salman Khan Steals the Spotlight with Stylish Airport Look
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में रिलीज हुआ नया गाना

इस बीच, उनकी फिल्म 'सिकंदर' का नया गाना 'हम आपके बिना' शुक्रवार को रिलीज हुआ, जिसने इस एक्शन से भरपूर फिल्म में रोमांस का तड़का लगा दिया। 'सिकंदर' के इस चौथे गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है। वहीं, इसका संगीत प्रीतम ने दिया है। गाने के बोल समीर ने लिखे हैं। इससे पहले फिल्म के गाने 'जोहरा जबीं', 'बम बम भोले' और 'सिकंदर नाचे' रिलीज हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Sikandar Actor Salman Khan Steals the Spotlight with Stylish Airport Look
सिकंदर पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
ये सितारे भी हैं फिल्म में मौजूद

फिल्म का निर्देशन ए आर मरुगदास ने किया है। इससे पहले वह 'गजनी' और 'हॉलिडे' जैसी फिल्में बना चुके हैं। सिकंदर की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरनम जोशी और सत्यराज जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed