{"_id":"67e74ccd0eea8f72d2068dec","slug":"box-office-collection-report-friday-l-2-empuraan-chhaava-the-diplomat-film-total-earnings-2025-03-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection Report: 'एल 2 एम्पुरान' के कलेक्शन में 45 फीसदी की गिरावट, अब भी छाई हुई है 'छावा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Collection Report: 'एल 2 एम्पुरान' के कलेक्शन में 45 फीसदी की गिरावट, अब भी छाई हुई है 'छावा'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 29 Mar 2025 07:13 AM IST
सार
Box Office Collection Report Update: एल 2 एम्पुरान के कलेक्शन में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, छावा का शानदार प्रदर्शन अब भी जारी है। आइए जानते हैं किस फिल्म ने टिकट खिड़की पर शुक्रवार को कैसा कारोबार किया।
विज्ञापन
1 of 6
एल 2 एम्पुरान, छावा
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिनेमाघरों में मौजूदा समय में तीन फिल्में 'एल 2 एम्पुरान', 'छावा' और 'द डिप्लोमैट' प्रदर्शित हो रही हैं। हालांकि, इनमें से केवल छावा का प्रदर्शन ही अच्छा कहा जा सकता है। मोहनलाल और जॉन अब्राहम की फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी हैं। आइए जानते हैं कि शुक्रवार के दिन इन फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा और इनकी कुल कमाई अब तक कितनी हो पाई है।
फिलहाल, 'एल 2 एम्पुरान' की कुल कमाई 33.25 करोड़ रुपये तक पहुंची है, लेकिन आने वाले दिनों में फिल्म को बेहतर प्रदर्शन करना होगा, वर्ना बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के असफल होने का खतरा मंडराने लगेगा। इस फिल्म में मोहनलाल के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
छावा
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
'छावा' की पकड़ बरकरार
'छावा' बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। यह लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है। छठे हफ्ते में भी इस फिल्म ने 16.3 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। 43वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 15 लाख रुपये की कमाई की, जो इसकी लोकप्रियता का सबूत है।
विज्ञापन
5 of 6
छावा
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
अब तक हुई इतनी कमाई
'छावा' की कहानी और शानदार प्रदर्शन ने इसे दर्शकों के बीच ब्लॉकबस्टर बना दिया है। अब तक फिल्म की कुल कमाई 590.3 करोड़ रुपये हो गई है। यह आंकड़ा जल्द ही 600 करोड़ के पार पहुंच सकता है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी पारी खेलने के लिए तैयार नजर आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।