पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krrish 4: ऋतिक रोशन के निर्देशक बनने पर प्रियंका चोपड़ा ने दी प्रतिक्रिया, फैंस बोले- क्या कृष 4 में आएंगी नजर

Sat, 29 Mar 2025 12:17 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sat, 29 Mar 2025 12:17 AM IST
सार

Krrish 4 Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने एक कमेंट से फैंस का दिल खुशियों से भर दिया। दरअसल, ऋतिक रोशन 'कृष 4' लेकर आ रहे हैं। इसके बाद प्रियंका ने ऋतिक की इस पोस्ट पर कमेंट किया, जिसके बाद फैंस उनसे यही पूछ रहे हैं कि क्या वह भी 'कृष 4' का हिस्सा हैं?
 

विज्ञापन
Krrish 4 Priyanka Chopra reaction on Hrithik Roshan as director makes fans wonder if she is also joining film
'कृष 4' को लेकर प्रियंका के खास कमेंट ने मचाई फैंस के बीच खलबली - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan, priyankachopra
ऋतिक रोशन फैंस की पसंदीदा फिल्म 'कृष 4' को लेकर आ रहे हैं। इस बार ऋतिक 'कृष 4' में अभिनय के साथ ही निर्देशन भी करेंगे। इस जानकारी से पूरे बॉलीवुड में खुशी की लहर है। ऋतिक के पिता और निर्देशक राकेश रोशन ने सोशल मीडिया पर 'कृष 4' को लेकर एक पोस्ट किया, जो मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं अब इस पोस्ट पर 'कृष' में ऋतिक की को-स्टार रह चुकीं प्रियंका चोपड़ा का भी एक खास कमेंट आया है, जिसे देखने के बाद फैंस यही कयास लगा रहे हैं कि क्या 'कृष 4' में प्रियंका नजर आएंगी।

 
Krrish 4 Priyanka Chopra reaction on Hrithik Roshan as director makes fans wonder if she is also joining film
राकेश रोशन का एलान 'कृष 4' का निर्देशन करेंगे ऋतिक - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
राकेश रोशन की 'कृष' सीरीज 2003 में आई थी। इसकी बड़ी सफलता के बाद 'कृष 2' और 'कृष 3' भी आईं, जिनमें प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन साथ दिखाई दिए। हाल ही में, जब प्रियंका ने राकेश रोशन के उस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने अपने बेटे ऋतिक को 'कृष 4' का निर्देशक बताया, तो फैंस यह सोचने के लिए मजबूर हो गए कि क्या प्रियंका भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगी।
 
Krrish 4 Priyanka Chopra reaction on Hrithik Roshan as director makes fans wonder if she is also joining film
कृष 4 में अभिनय के अलावा निर्देशन भी करेंगे ऋतिक - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan, priyankachopra
आज (28 मार्च) को ऋतिक के पिता और फिल्म निर्देशक राकेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए एलान किया कि ऋतिक 'कृष 4' में अभिनय के साथ ही निर्देशन भी करेंगे। उन्होंने लिखा, "ऋतिक, 25 साल पहले मैंने तुम्हें एक्टर के रूप में लॉन्च किया था और अब 25 साल बाद मैं और आदित्य चोपड़ा तुम्हें हमारी सबसे बड़ी फिल्म 'कृष 4' के लिए बतौर निर्देशक के रूप में लॉन्च कर रहे हैं। तुम्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।''

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakesh Roshan (@rakesh_roshan9)


विज्ञापन
विज्ञापन
Krrish 4 Priyanka Chopra reaction on Hrithik Roshan as director makes fans wonder if she is also joining film
प्रियंका ने दी ऋतिक के निर्देशन बनने पर अपनी प्रतिक्रिया - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा ने इस पोस्ट पर लाल दिल वाला इमोजी, फायर इमोजी और क्लैप इमोजी भेजे। इससे फैंस उत्साहित हो गए और उनसे पूछने लगे कि क्या वह 'कृष 4' में प्रिया मेहरा के किरदार में वापस करेंगी। एक फैन ने लिखा, "क्या प्रिया मेहरा वापस आ रही हैं?" एक और फैन ने लिखा, "हमें प्रिया मेहरा फिल्म में चाहिए।" एक और फैन ने लिखा, ''क्या 'कृष 4' से वापसी कर रही हैं प्रियंका।''

 
विज्ञापन
Krrish 4 Priyanka Chopra reaction on Hrithik Roshan as director makes fans wonder if she is also joining film
क्या 'कृष 4' में नजर आएगी प्रियंका-ऋतिक की जोड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan, priyankachopra
राकेश रोशन ने बताया कि वह "कृष 4" का निर्देशन अपने बेटे ऋतिक को सौंप रहे हैं, जो शुरू से इस सीरीज का हिस्सा रहे हैं। फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा करेंगे और यह 2026 की शुरुआत में शुरू हो सकती है।

यह भी पढ़ें:
Bade Achhe Lagte Hain: शिवांगी जोशी ने कथित बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन को दी जन्मदिन की खास बधाई, शेयर कीं तस्वीरें..
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed