पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

L2 Empuraan Collection: दूसरे दिन ही निकला 'एल 2 एम्पुरान' का दम, कमाई में 77 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट

Fri, 28 Mar 2025 09:12 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 28 Mar 2025 09:12 PM IST
सार

L2 Empuraan Box Office Collection Day 2: 'एल 2 एम्पुरान' की दूसरे दिन के कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म की कमाई में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
L2 Empuraan box office Collection day 2 Mohanlal Prithviraj Sukumaran Tovino Thomas film total Earnings
एल 2 एम्पुरान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुपरस्टार मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' 27 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे पहले दिन दर्शकों का प्यार मिला। फिल्म ने पहले दिन औसत रूप से कमाई की। वहीं, आज शुक्रवार की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि दूसरे दिन फिल्म ने कितनी कमाई की।

L2 Empuraan box office Collection day 2 Mohanlal Prithviraj Sukumaran Tovino Thomas film total Earnings
एल 2 एम्पुरान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आज की कमाई
'एल 2 एम्पुरान' की कमाई को लेकर जो उम्मीदें थीं, वो टूटती नजर आ रही हैं। फिल्म का दर्शकों के बीच इतना क्रेज होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर यह कमाल नहीं दिखा पा रही है। आज की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'एल 2 एम्पुरान' ने दूसरे दिन महज 4.89 करोड़ रुपये की कमाई की, जो निराशाजनक प्रदर्शन है।
Raid 2 Teaser: ‘रेड’ से कितनी अलग है ‘रेड 2’, क्या बदल गईं अमय पटनायक की पत्नी? ताऊजी-दादाभाई में क्या कनेक्शन

L2 Empuraan box office Collection day 2 Mohanlal Prithviraj Sukumaran Tovino Thomas film total Earnings
मोहनलाल - फोटो : अमर उजाला

फिल्म की कुल कमाई
दूसरे दिन की कमाई में ओपनिंग डे के मुकाबले भारी गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने आज 77 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ कमाई की है। पहले दिन 'एल 2 एम्पुरान' ने 22 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं अब उम्मीद है कि फिल्म की कमाई में कुछ घंटे में उछाल देखने को मिलेगा। हालांकि, अब फिल्म की कुल कमाई 26.89 करोड़ रुपये हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
L2 Empuraan box office Collection day 2 Mohanlal Prithviraj Sukumaran Tovino Thomas film total Earnings
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : अमर उजाला

वीकएंड पर कैसा रहेगा हाल
फिल्म को लेकर उम्मीद थी कि यह वीकएंड पर अच्छी कमाई करेगी, लेकिन आज की कमाई के आंकड़े देखने के बाद अब यह मुश्किल लग रहा है कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी, क्योंकि वीकएंड पर 30 मार्च को सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' भी रिलीज हो रही है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर होगी।
Sonu Nigam: लालकृष्ण आडवाणी और उनकी बेटी प्रतिभा से की मिले सोनू निगम, सिंधी कढ़ी का लुत्फ उठाते दिखे गायक

विज्ञापन
L2 Empuraan box office Collection day 2 Mohanlal Prithviraj Sukumaran Tovino Thomas film total Earnings
एल 2 एम्पुरान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म का बजट
'एल 2 एम्पुरान' का बजट 180 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। पहले दिन इसने 12 प्रतिशत की कमाई की थी। यह फिल्म 2019 की ब्लॉकबस्टर 'लूसिफर' का सीक्वल है, जिसने 175 करोड़ रुपये की कमाई की थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है। साथ ही उन्होंने इसमें अहम भूमिका भी निभाई है। फिल्म में टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, मंजू वारियर, अभिमन्यु सिंह और सूरज वेंजारामूडू जैसे कई कलाकार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed