Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर स्वातंत्र्य वीर सावरकर ने पकड़ी रफ्तार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणदीप हुड्डा की फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर की चर्चा पिछले काफी समय से चल रही थी। अब फिल्म ने आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म में रणदीप की अदाकारी की जमकर प्रशंसा हो रही है। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी ओपनिंग ली है। पहले दिन इस फिल्म ने एक करोड़ पांच लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने उछाल लेते हुए दो करोड़ 25 लाख रुपये बटोरे हैं। अब फिल्म का कुल कलेक्शन तीन करोड़ 31 लाख रुपये हो गया है।
दिव्येंदु, प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी, नोरा फतेही, उपेंद्र लिमये और छाया कदम जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों वाली फिल्म मडगांव एक्सप्रेस रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने पहले दिन एक करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में सुधार नजर आया है। शनिवार को फिल्म ने दो करोड़ 92 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई चार करोड़ 42 लाख रुपये हो गई है।
अजय देवगन और आर माधवन स्टारर फिल्म शैतान बॉक्स ऑफिस पर अब भी टिकी हुई है। समीक्षकों और दर्शकों की मिश्रित प्रतिक्रिया के बावजूद यह फिल्म ठीक ठाक कारोबार करने में कामयाब रही है। हालांकि, 65 करोड़ से बनी इस फिल्म को हिट होने के लिए लागत की दुगनी कमाई करने होगी। फिल्म ने पहले हफ्ते में 79.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 34.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक तीसरे शनिवार को फिल्म ने चार करोड़ 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 120.95 करोड़ रुपये हो गई है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पाटनी अभिनती फिल्म 'योद्धा' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है। यह फिल्म लगातार धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। पहले सप्ताह में फिल्म का कलेक्शन 25.25 करोड़ रुपये रहा था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने नौवें दिन एक करोड़ 52 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 27.67 करोड़ रुपये हो गई है।