फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'इमरजेंसी'-'आजाद' को सिनेमाघरों में नहीं मिल रहे दर्शक, औंधे मुंह गिरी 'फतेह'-'गेम चेंजर'

Wed, 22 Jan 2025 09:06 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 22 Jan 2025 09:06 AM IST
सार

Box Office Collection Report: फिल्म इमरजेंसी और आजाद को रिलीज हुए हफ्ता भर भी नहीं हुआ है और दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पा रही हैं। वहीं फतेह और गेम चेंजर का भी हाल बेहाल है। आइए जानते हैं कैसा रहा इन फिल्मों का कलेक्शन....

विज्ञापन
box office collection report Tuesday kangana ranaut emergency azaad ram game changer fateh total earnings
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम
17 जनवरी को सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुई थी फिल्म इमरजेंसी और आजाद। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई हैं। इसके अलावा 10 जनवरी को रिलीज हुई गेम चेंजर और फतेह भी दर्शकों को कुछ खास रास नहीं आ रही है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को इन फिल्मों ने कितने की कमाई की है।

 
box office collection report Tuesday kangana ranaut emergency azaad ram game changer fateh total earnings
इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
इमरजेंसी
फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में कंगना ने अभिनय के साथ ही फिल्म का निर्देशन भी किया है। यह फिल्म इंदिरा गांधी के भारत में लगाए गए आपातकाल पर आधारित है। हालांकि, सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज तो हुई, लेकिन दर्शक जुटाने में असफल रही। sacnilk के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 2 करोड़ 50 हजार रुपये का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 3 करोड़ 60 लाख रुपये का करोबार किया। रविवार को फिल्म ने 4 करोड़ 25 लाख रुपये का बिजनेस किया। चौथे दिन सोमवार को फिल्म ने 1 करोड़ 5 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं पांचवें दिन फिल्म सिर्फ 1 करोड़ रुपये का ही बिजनेस कर पाई। कुल मिलाकर इमरजेंसी ने अब तक 12 करोड़ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
box office collection report Tuesday kangana ranaut emergency azaad ram game changer fateh total earnings
आजाद - फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
आजाद
राशा थडानी और अमन देवगन की बॉलीवुड डेब्यू की शुरुआत फीकी रही। फिल्म ने पहले दिन महज 1 करोड़ 5 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 1 करोड़ 30 लाख रुपये का कारोबार किया है। रविवार को फिल्म ने 1 करोड़ 75 लाख रुपये और चौथे दिन सोमवार को फिल्म का कलेक्शन महज 65 लाख रुपये रह गया। मंगलवार को फिल्म की कमाई और गिर गई और महज 55 लाख रुपये का ही कारोबार कर पाई। कुल मिलाकर फिल्म आजाद ने 5 करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
box office collection report Tuesday kangana ranaut emergency azaad ram game changer fateh total earnings
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
गेम चेंजर
राम चरण की गेम चेंजर भी बॉक्स ऑफिस पर फेल होती दिखाई दे रही है। फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये से अपने कलेक्शन की शुरुआत की, लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई लगातार घटती गई। पहले हफ्ते फिल्म ने कुल 117 करोड़ 65 लाख रुपये का कारोबार किया। आठवें दिन फिल्म ने 2 करोड़ 75 लाख रुपये, 9वें दिन फिल्म ने 2 करोड़ 40 लाख रुपये, 10वें दिन गेम जेंचर ने 2 करोड़ 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 11वें दिन फिल्म की कमाई सिर्फ 1 करोड़ रुपये में ही सिमट कर रह गई। 12वें दिन मंगलवार को फिल्म ने 85 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म की कुल कमाई 127 करोड़ 25 लाख रुपये हो गई है।
विज्ञापन
box office collection report Tuesday kangana ranaut emergency azaad ram game changer fateh total earnings
फतेह - फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood
फतेह
सोनू सूद की फिल्म फतेह भी इन फिल्मों की तरह ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 2 करोड़ 4 लाख रुपये से अपने कलेक्शन की शुरुआत की। वहीं पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 11 करोड़ 1 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने 11वें दिन सोमवार को महज 15 लाख रुपये का कारोबार किया और मंगलवार को फिल्म ने सिर्फ 14 लाख रुपये का बिजनेस किया। फिल्म की कुल कमाई अब 12 करोड़ 54 लाख रुपये हो गई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed