{"_id":"66287465199c31a357086a3a","slug":"box-office-collection-report-tuesday-lsd-2-do-aur-do-pyaar-maidaan-bade-miyan-chote-miyan-crew-2024-04-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection Report: कमाई के लिए तरस रही एलएसडी 2-दो और दो प्यार, जानें कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Collection Report: कमाई के लिए तरस रही एलएसडी 2-दो और दो प्यार, जानें कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल
सिनेमाघरों में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म एलएसडी 2 और दो और प्यार को दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका है। पहले हफ्ते में ही फिल्म की हालत खराब नजर आ रही है। वहीं, बड़े मियां छोटे मियां और मैदान भी मौजूदा समय में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। हालांकि, क्रू अब भी टिकट खिड़की पर मजबूती से टिकी हुई है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को किस फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा।
लव सेक्स और धोखा 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिबाकर बैनर्जी के निर्देशन में बनी 'एलएसडी 2' बॉक्स ऑफिस पर बेहाल नजर आ रही है। यह फिल्म बहुत मुश्किल से लाखों में कमाई कर पा रही है। फिल्म ने 15 लाख रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को फिल्म ने आठ लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई 81 लाख रुपये हो गई है।
3 of 6
दो और दो प्यार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
मशहूर सितारों से सजी फिल्म दो और दो प्यार भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हुई है। फिल्म काफी सुस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही है। पांचवें दिन इस फिल्म ने 28 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई दो करोड़ 89 लाख रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बड़े मियां छोटे मियां
- फोटो : ANI
पहले वीकएंड के बाद बड़े मियां छोटे मियां का जादू भी फीका नजर आ रहा है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारों के बावजूद यह फिल्म अच्छी कमाई के लिए संघर्ष करती दिख रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 13वें दिन फिल्म ने 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 56.8 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
5 of 6
मैदान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन की मैदान भी टिकट खिड़की पर अपना जलवा दिखाने में नाकाम रही है। ईद के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म कमाई के लिए लगातार जूझती नजर आ रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 13वें दिन फिल्म ने 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 37.05 करोड़ रुपये हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।