{"_id":"681ac83e774cbc19df0d706c","slug":"box-office-collection-report-tuesday-raid-2-kesari-chapter-2-the-bhootnii-thunderbolts-hit-3-2025-05-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर 'रेड 2' की पकड़ बरकरार, 'द भूतनी' पर भारी पड़ रही 'थंडरबोल्ट्स'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर 'रेड 2' की पकड़ बरकरार, 'द भूतनी' पर भारी पड़ रही 'थंडरबोल्ट्स'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 07 May 2025 08:11 AM IST
सार
Tuesday Box Office Collection Report: भारतीय सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। आइए जानते हैं कि इनमें से कौन सी फिल्म कैसा कारोबार कर रही है?
विज्ञापन
1 of 6
रेड 2, द भूतनी, थंडरबोल्ट्स
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में इन दिनों सिनेमाघरों में एक-दूसरे से भिड़ रही हैं। अजय देवगन की 'रेड 2', संजय दत्त की 'द भूतनी', मार्वल की 'थंडरबोल्ट्स', अक्षय कुमार की 'केसरी 2' और साउथ स्टार नानी की 'हिट 3' बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। इनमें से 'रेड 2' सबसे मजबूत स्थिति में है, जिसने अपनी रिलीज के बाद से लगातार शानदार कमाई की है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कैसा रहा।
अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर 'रेड 2' ने छठे दिन, यानी मंगलवार को छह करोड़ 75 लाख रुपये की कमाई की। इस फिल्म ने अब तक कुल 85.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 2018 की हिट फिल्म 'रेड' का सीक्वल होने के कारण दर्शकों में इसे लेकर शुरू से उत्साह था। रितेश देशमुख और वाणी कपूर जैसे सितारों की मौजूदगी ने भी फिल्म को मजबूती दी है। फिल्म की कहानी और अजय की दमदार एक्टिंग दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
Rajkumar Rao: राजकुमार राव बोले- ‘छोटे शहरों के किरदारों से कहीं न कहीं एक जुड़ाव है, साझा किया अपना अनुभव
3 of 6
केसरी 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
केसरी 2
अक्षय कुमार की 'केसरी 2' 18 अप्रैल से सिनेमाघरों में टिकी हुई है। तीसरे मंगलवार को फिल्म ने 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जिसके साथ इसका कुल कलेक्शन 82.1 करोड़ रुपये हो गया है। जलियांवाला बाग की घटना पर आधारित इस फिल्म में अक्षय के साथ आर माधवन और अनन्या पांडे की एक्टिंग को दर्शकों ने सराहा है। हालांकि, 'रेड 2' की रिलीज के बाद इसकी कमाई पर असर पड़ा है, लेकिन यह अभी भी स्थिर गति से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हिट 3
- फोटो : सोशल मीडिया
हिट 3
साउथ स्टार नानी की 'हिट 3: द थर्ड केस' बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। मंगलवार को फिल्म ने दो करोड़ 75 लाख रुपये कमाए, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 58.55 करोड़ रुपये हो गया है। एक्शन और थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म साउथ के दर्शकों को पसंद आई है, हालांकि, हिंदी भाषा में यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है।
विज्ञापन
5 of 6
थंडरबोल्ट्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थंडरबोल्ट्स
मार्वल स्टूडियोज की 'थंडरबोल्ट्स' ने मंगलवार को एक करोड़ 99 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 15.96 करोड़ रुपये हो गया है। हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज हुई इस हॉलीवुड फिल्म को एक्शन और साइंस फिक्शन पसंद करने वाले दर्शकों का समर्थन मिल रहा है। हालांकि, भारतीय फिल्मों के मुकाबले इसकी कमाई कम रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।