फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रुसलान का खेल लगभग खत्म, जानिए मैदान-बड़े मियां छोटे मियां का हाल

Sat, 04 May 2024 08:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 04 May 2024 08:05 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Report Update Friday Ruslaan bade Miyan Chote Miyan Maidaan total Earnings
रुसलान, बड़े मियां छोटे मियां, मैदान - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों के लिए मई महीने की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई है। अप्रैल की रिलीज हुई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर इस समय धीमी रफ्तार से बढ़ रही हैं। आयुष शर्मा की रुसलान टिकट खिड़की पर कमाल नहीं दिखा सकी है। वहीं, बड़े मियां छोटे मियां और मैदान भी बड़े सितारों के बावजूद अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी हैं। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को कौन सी फिल्म ने कैसा प्रदर्शन  किया...

Janhvi Kapoor: आखिर खुशी को जान्हवी पर क्यों आया था गुस्सा, अभिनेत्री ने साझा किया एक दिलचस्प किस्सा
 
Box Office Collection Report Update Friday Ruslaan bade Miyan Chote Miyan Maidaan total Earnings
'रुसलान' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आयुष शर्मा की फिल्म का टिकट खिड़की पर प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। फिल्म में अभिनेता ने जबर्दस्त एक्शन से लोगों का दिल जीतने की कोशिश की, लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हो सके। ओपनिंग डे से ही फिल्म की रफ्तार काफी सुस्त है। 60 लाख रुपये से अपनी शुरुआत करने वाली यह फिल्म पहले हफ्ते में महज चार करोड़ की कमाई कर सकी थी। ताजा आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने आठवें दिन सात लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की  कुल कमाई चार करोड़ सात लाख रुपये हो गई है।

Box Office Collection Report Update Friday Ruslaan bade Miyan Chote Miyan Maidaan total Earnings
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की चर्चा रिलीज से पहले काफी ज्यादा थी, लेकिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। पहले हफ्ते में सभी भाषाओं को मिलकर यह फिल्म 49.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Update Friday Ruslaan bade Miyan Chote Miyan Maidaan total Earnings
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म आठ करोड़ 60 लाख रुपये का बिजनेस कर सकी। तीसरे हफ्ते में इस फिल्म ने तीन करोड़ 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 23वें दिन फिल्म ने 28 लाख रुपये बटोरे हैं। फिल्म की कुल कमाई अब 62.86 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Update Friday Ruslaan bade Miyan Chote Miyan Maidaan total Earnings
मैदान - फोटो : सोशल मीडिया

मैदान भी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। अजय देवगन जैसे सुपरस्टार की मौजूदगी के बाद भी यह फिल्म अच्छा कमाई नहीं कर सकी है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने  28.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में यह फिल्म नौ करोड़ 95 लाख रुपये बटोर सकी थी। वहीं, तीसरे हफ्ते में फिल्म ने सात करोड़ 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 23वें दिन इस फिल्म ने 47 लाख रुपये बटोरे हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 45.84 करोड़ रुपये हो गया है।
Actress Above 50: 50 साल की उम्र पार कर चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, खूबसूरती में नई हीरोइनों को भी देती हैं मात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed