{"_id":"6631ab70908915226806b397","slug":"box-office-collection-report-update-wednesday-ruslaan-bade-miyan-chote-miyan-maidaan-total-earnings-2024-05-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हुई रुसलान, बड़े मियां छोटे मियां-मैदान ने की इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हुई रुसलान, बड़े मियां छोटे मियां-मैदान ने की इतनी कमाई
सिनेमाघरों में इन दिनों बहुत सी फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। हालांकि, ज्यादातर फिल्मों को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। हाल ही में रिलीज हुई आयुष शर्मा की फिल्म रुसलान का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। वहीं, बड़े मियां छोटे मियां और मैदान भी उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर सकी हैं। आइए जानते हैं कि बुधवार को किस फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा...
आयुष शर्मा की फिल्म रुसलान लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हुई है। फिल्म में आयुष दमदार एक्शन में नजर आए हैं, लेकिन दर्शकों को उनका यह अवतार लुभा नहीं सका है। करण एल भूटानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का पहले दिन से ही प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।
3 of 5
'रुसलान' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खराब वीकएंड के बाद फिल्म कामकाज वाले दिनों में धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक पांचवें दिन फिल्म ने 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई अब तीन करोड़ 25 लाख रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बड़े मियां छोटे मियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। बड़े बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म अब तक 100 करोड़ तक भी नहीं पहुंच सकी है। 19वें दिन 'बड़े मियां छोटे मियां' ने 40 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं, 20वें दिन यह फिल्म महज 45 लाख रुपये ही बटोर सकी। फिल्म की कुल कमाई अब 61.55 करोड़ रुपये हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।